back to top

23 फरवरी को मंगल शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे

जीवन में संघर्ष, चुनौतियां बढ़ सकती हैं.
लखनऊ। 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु पहले से बैठे हुए हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल का शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में आना 3 राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इन जातकों के जीवन में संघर्ष, चुनौतियां बढ़ सकती हैं. इनके व्यापार, रोजगार आदि में बड़ी गिरावट आ सकती है. धन हानि से आपका मन परेशान रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए प्रतिकूल माना जा रहा है।

सिंह राशि
सिंह राशि राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है. छोटी सी लापरवाही या गलत निर्णय आप पर भारी पड़ सकते हैं. व्यापार में बड़ा नुकसान संभव है. कोई अहम सौदा या बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है, जिससे निराशा और तनाव बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में संयम रखना बेहद जरूरी होगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ने से बड़ा नुकसान होगा. धैर्य और समझदारी से काम लेना ही आपके लिए बेहतर होगा।

कुंभ राशि
मंगल आपके लग्न भाव में ही गोचर कर रहा है. यह गोचर आपके जीवन में अचानक से बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन और असहजता बढ़ेगी. गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदेह साबित होगा. चोट-दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. किसी कीमती वस्तु के खोने का डर सताएगा. हर कदम सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता है।

मीन राशि
मंगल का कुंभ राशि में गोचर आपके आर्थिक मामलों में असंतुलन पैदा कर सकती है। बैंक-बैलेंस पर नकारात्मक असर पड़ेगा. खर्चे आय से ज्यादा हो सकते हैं. निवेश से जुड़े निर्णय यदि बिना सोचे-समझे लिए गए तो भारी नुकसान होने की संभावना है. गुप्त शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं. आॅफिस में आपके खिलाफ साजिश रचने वालों से सावधान रहें. किसी गोपनीय बात के उजागर होने का डर आपको सताएगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर दबाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए भी यह समय घाटे वाला रह सकता है.

उपाय
यदि मंगल की चाल आपके लिए सही नहीं है और आपकी मुश्किलें लगातार बढ़ रहे हैं तो कुछ उपाय जरूर कर लें. मंगलवार के दिन हनुमान की विधिवत पूजा के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल और काले तिल का दीपक जरूर जलाएं।

RELATED ARTICLES

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

निराला नगर में गूंजी शहनाइयां, 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

बेटियों को उपहार में मिले सोने के लॉकेट, टॉप्स और 1000 की एफडी लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा)...

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

निराला नगर में गूंजी शहनाइयां, 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

बेटियों को उपहार में मिले सोने के लॉकेट, टॉप्स और 1000 की एफडी लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा)...

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

कलयुग के अवतारी की जय होलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार...

उत्तराखंड भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारंभ

लोकसंस्कारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारम्भ हो चुका है। होलियार अपने मधुर...

शूटिंग में रियल लोकेशंस को ज्यादा शामिल किया गया : कुशल श्रीवास्तव

लखनऊ के कुशल श्रीवास्तव ने पर्दे पर उतारी कारगिल योद्धा की सच्ची कहानीलखनऊ। कारगिल युद्ध के दौरान सेना से प्रभावित होकर लखनऊ के कुशल...