back to top

एकादशी पर नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति से पूर्व, बुधवार को एकादशी पर सुबह छह बजे तक नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई।यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज पांडेय ने बताया कि आज भोर से ही स्नान प्रारंभ है। मकर संक्रांति का स्नान पर्व 15 जनवरी को है, लेकिन आज एकादशी से ही स्नान प्रारंभ है।उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे तक नौ लाख से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में स्नान कर लिया है। मकर संक्रांति को शाम तक यह संख्या एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं तक जा सकती है।

पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई थी। माघ मेला-2024 में पौष पूर्णिमा पर 28.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।

मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात के लिए इस बार 42 अस्थायी पार्किंग विकसित की गयी है जिसमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे।उन्होंने बताया कि माघ मेला 2025-26 में कुल 12100 फुट लंबे घाटों का निर्माण किया गया है जिनमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे वस्त्र बदलने का कक्ष, शौचालय आदि उपलब्ध हैं।

मेला अधिकारी के अनुसार, माघ मेले में गंगा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानपुर के गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। दारागंज में कर्मकांड कराने वाले पंडित रविशंकर मिश्रा ने कहा कि बुधवार को षट्तिला एकादशी है और इस दिन छह प्रकार से तिल का प्रयोग किया जाता है। इस दिन काली तिल और काली गाय के दान का विशेष महत्व है।उन्होंने बताया कि एकादशी का मुहूर्त बुधवार की रात्रि नौ बजे से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे तक है, लेकिन स्नान की दृष्टि से बृहस्पतिवार को पूरे दिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल माना जाएगा।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...