back to top

ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता: भारतीय महिला हाकी टीम ने आस्ट्रेलिया से 2-2 से ड्रा खेला

टोक्यो: भारतीय महिला हाकी टीम ने दो गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के राउंड रोबिन लीग मैच में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम आस्ट्रेलिया को 2-2 से ड्रा पर रोका। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत के लिए वंदना कटारिया (36वें मिनट) और गुरजीत कौर (59वें मिनट) ने गोल किए। आस्ट्रेलिया की तरफ से कैटलिन नोब्स ने 14वें और ग्रेस स्टीवर्ट ने 43वें मिनट में गोल दागे। भारत ने शनिवार को पहले मैच में मेजबान जापान को 2-1 से शिकस्त दी थी। दुनिया की 10वें नंबर की भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से मैच की शुरुआत की। उसने आस्ट्रेलिया की आक्रामक हाकी जैसा ही खेल दिखाया जिससे दोनों टीमों ने पेनल्टी कार्नर हासिल किए। हालांकि दोनों ही गोल नहीं कर सकीं। लेकिन 14 वें मिनट में भारतीय डिफेंडर ने गोल पर एक शाट रोक दिया जिसके बाद आस्ट्रेलिया को पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया।

 

नोब्स ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाने में कोई गलती नहीं की। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम दूसरे क्वार्टर में पूरी तरह से हावी रही और कई पेनल्टी कार्नर हासिल कर भारतीय टीम को दबाव में ला दिया। भारतीय गोलकीपर सविता ने कई अच्छे बचाव किए जिससे हाफ टाइम तक आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर में फिर आस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा और पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल करने के कुछ मौके बनाए। पर सविता ने फिर शानदार बचाव किए। वंदना कटारिया ने 36 वें मिनट में बराबरी गोल दागा। पर यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं रही। आस्ट्रेलिया ने 43 वें मिनट में ग्रेस स्टीवर्ट की बदौलत स्कोर 2-1 से कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत वापसी करने की कोशिश की। टीम ने 59 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने गोल कर मैच ड्रा कराया। भारतीय टीम अपने तीसरे और आखिरी राउंड राबिन मैच में मंगलवार को चीन से भिड़ेगी।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...