back to top

मनदीप की हैट्रिक से भारत ने जापान को हराया, टीम ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

टोक्यो: स्ट्राइकर मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय हाकी टीम ने जापान को 6-3 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। भारत को तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया था। अब फाइनल में बुधवार को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से ही होगा। मनदीप ने नौवें, 29वें और 30वें मिनट में गोल दागे जबकि नीलाकांता शर्मा ने तीसरे, नीलम संजीप सेस ने सातवें और गुरजंत सिंह ने 41वें मिनट में गोल किए। जापान के लिए केंतारो फुकुडा (25वां), केंता तनाका (36वां) और काजुमा मुराता (52वां) ने गोल किए। नीलाकांता ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाते हुए तीसरे ही मिनट में फील्ड गोल दागा। शुरूआती बढ़त बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। भारत को सातवें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर नीलम ने बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा और नौवें मिनट में मनदीप ने टीम का तीसरा गोल किया।

 

जापान ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में जवाबी हमले में पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन गोल नहीं कर सका। दूसरे क्वार्टर में जरमनप्रीत सिंह का शाट पोस्ट के बाहर से निकल गया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह के सटीक शाट को जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा ने बखूबी बचाया। जापान के लिए पहला गोल 25वें मिनट में फुकुडा ने किया। इसके बाद हालांकि मनदीप ने लगातार दो गोल करके भारत की बढत 5-1 की कर दी। जापान ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरूआत की। तनाका ने 36वें मिनट में फील्ड गोल किया। भारत के लिए गुरजंत ने 41वें मिनट में छठा गोल दागा। जापान के लिए तीसरा गोल मुराता ने हूटर से आठ मिनट पहले किया। भारत इस जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि न्यूजीलैंड शीर्ष पर है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...