back to top

बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर राहत कार्य शुरू करें अधिकारी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों के लिए पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने, राहत कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जाए और एक रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस संबंध में आगे की कार्वाई की जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, बाराबंकी जिले की राम सनेही घाट तहसील में सात मिमी और अंबेडकरनगर जिले के टांडा में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

उसने बताया कि बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई और गोरखपुर में 1.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ (हवाई अड्डा), देवरिया, धनघटा (संत कबीर नगर जिले में) और बिजनौर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...