back to top

यूपी के हर जिले में स्थापित होंगे ओडीओपी क्लस्टर

लखनऊ। प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक जिलें में ओडीओपी क्लस्टर स्थापित कराये जायेंगे। आटिंर्जेंस तथा मैन्यूफैक्चरर्स ही इसके सदस्य होंगे।
डॉ. सहगल मंगलवार को लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में क्लस्टर विकास योजना अन्तर्गत स्वीकृत सामान्य सुविधा केन्द्रों के निर्माण और क्रियान्वयन संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिए कि क्लस्टर योजना को गति प्रदान करने के लिए उद्योग निदेशालय स्तर पर नियमित रूप से मानिटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में केन्द्र सरकार के सहयोग से क्लस्टर के निर्माण का कार्य हो रहा है, उन्हें समयबद्ध पूरा किया जायए ताकि उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को इसका लाभ समय से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत क्लस्टरों के निर्माण के कार्य को तीव्र गति पूरा किया जाये। केन्द्र सरकार भी ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने में विशेष रूचि प्रदर्शित कर रही है। इसलिए आवश्यक है कि इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। साथ ही केन्द्र सरकार से अवशेष धनराशि समय से प्राप्त करने के ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

प्रमुख सचिव ने भारत सरकार के सहयोग से शुरू हो चुके सीएफसी की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि भदोही में आधुनिक कारपेट, उन्नाव में जरी-जरदोजी, बरेली में रेडीमेड गारमेंट, वाराणसी में ग्लास बीड्स और अत्याधुनिक सिल्क विविंग तथा सोनभद्र में कालीन एवं दरी के क्लस्टर स्थापित किये गये हैं। जिनका इस क्षेत्र के उद्यमी और हस्तशिल्पी भरपूर लाभ ले रहें हैं। उन्होंने कहा कहा कि इन क्लस्टरों की स्थापना से प्रदेश उद्योगों को जहां नई गति मिल रही है, वहीं उद्यमियों को बेहतर बाजार भी सुलभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आगरा, मेरठ और फिरोजबाद में अवस्थापना विकास परियोजनाओं का उच्चीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्चीकरण के कार्य को और तेजी से समयबद्ध पूरा किया जाये। डॉ. सहगल ने कहा कि चन्दौसी में चर्म, सहारनपुर में फुटवेयर, संतकबीर नगर में पीतल तथा गोरखपुर में टेराकोटा पाटरी क्लस्टर के प्रस्तावों को सैद्धांतिक मिल गई। इनके सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश 13 और जिलों में ओडीओपी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्लस्टर स्थापित किये जायेंगे। इसके प्रस्तावों को मूर्त रूप देने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। उन्होंने निर्देश दिये कि डीपीआर को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 20 दिसम्बर को बैठक आहूत की जाये। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि इस बैठक में सामान्य सुविधा केन्द्र से जुड़े उद्यमियों और हस्तशिपियों को आमंत्रित किया जाये ताकि बैठक में ही डीपीआर को अंतिम रूप दे दिया जाये। उन्होंने बताया कि जिन सीएफसी के लिए डीपीआर प्राप्त हुए ह, उनमें बदायूं, बरेली, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, झांसी (दो क्लस्टर), बाराबंकी, कासगंज, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर तथा आजमगढ़ आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...