माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन
लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल के निर्देशन में मंचित नाटक में पुलिस कार्य शैली दिखायी गई। नाटक की कहानी में दिखाया कि कैसे एक प्रदेश के सीएम के आदेश पर जिलाधिकारी पुलिस अधिकारियों को अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए क्षेत्र में एक-एक एनकाउंटर करने को कहते हैं। स•ाी पुलिस कर्मी ऐसा करने में लगे जाते हैं लेकिन एक पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम सिंह •ाी अपने थाना क्षेत्र में एनकाउंटर करना चाहते हैं लेकिन वहां कोई बड़ा अपराध नहीं होता है। ऐसे में वो फर्जी एनकाउंटर की कोशिश करते हैं और मामूली चोर को फर्जी वारदात में फंसा कर एनकाउंटर करना चाहते हैं त•ाी एक कांस्टेबल विक्रम सिंह को पुलिस में ज्वाइनिंग के समय ली गई शपथ दिलाते हैं और विक्रम सिंह को समझ आता है कि वो गलत करने जा रहे हैं और एनकाउंटर फैसला त्याग देते हैं। इसके बाद उनके थाने को अपराध मुक्त थाने का अवार्ड मिलता है।





