back to top

चिकित्सा संस्थानों में अहिंसा पालन की दिलायी गयी शपथ

गांधी जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। पीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान में गांधी व लालबहादुर जयंंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने अंहिसा का पालन करने की शपथ ली।

संजय गांधी पीजीआई में दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए निदेशक प्रो. आर.के. धीमन ने कहा की आज के समय में अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता पहले से भी ज्यादा हो गयी है। महात्मा गांधी के बारे में पढ़कर, उनके बारे में सीखते हुए उनके दर्शन को आत्मसात करके उनके बारे में जानने का प्रयास करना चाहिए। डीन पीजीआई प्रो. शालीन कुमार ने कहा कि अहिंसा की अवधारणा को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है कि अगर आप पर्यावरण के साथ पूर्ण सामंजस्य में है और किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।

वहीं डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद ने सभी शैक्षिक, गैर शैक्षिक, एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को अहिंसा के प्रति जागरूकता एवं शपथ दिलायी।

डीन प्रो. प्रद्युमन सिंह एवं सीएमएस प्रो. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे मुख पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा’ श्रमदान का आह्वान करने के साथ पोस्टर विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र वेलफेयर समिति से डॉ विभा गंगवार (फिजियोलॉजी) और प्रो शैली महाजन (दंत चिकित्सा,आयोजन सचिव) ने संस्थान के अन्य सदस्य प्रो विनीता मित्तल,प्रो धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डा. इति स्थापक, डा मनीष कुलश्रेष्ठ, डॉ अनामिका, निमिशा सोनकर, सुमन सिंह, अखिलेंद्र वर्मा, अभिषेक पांडे, एमबीबीएस एवं बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी , संस्थान के संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया और झाड़ू लगायी। केजीएमयू में भी इस मौके पर न्यू ओपीडी परिसर, व अन्य विभागों में डॉक्टरों व छात्र- छात्राओं ने झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर पर यहां के कलाम सेन्टर छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर, रंगोली, कविता, व स्लोगन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने सभी को अहिंसा की शपथ भी दिलायी।

RELATED ARTICLES

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...