back to top

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम्बार…

हनुमान जन्मोत्सव शहर भर में श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया, बजरंगबली का किया विशेष शृंगार, अर्पित किया सिंदूर
लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को शहर भर में श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाई गई। मंदिरों में बजरंगबली का विशेष शृंगार कर सिंदूर अर्पित किया गया। पूरे विधि विधान के साथ सुबह की आरती हुई। हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली से खुशहाली और समृद्धि की आराधना की और हनुमान चालीसा जय हनुमान ज्ञान गुण सागर…, हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार…का पाठ किया। लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का समापन हुआ। मुख्य पुजारी भगवान सिंह बिष्ट ने बजरंगबली को दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, गुलाबजल व गंगाजल से स्नान कराकर दुग्धाभिषेक किया। भक्तों ने बजरंगबली की स्तुति कर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया।
सुबह पांच बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिये गए। सुबह की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं अलीगंज नए हनुमान मंदिर में बजरंगबली को बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया। भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी। सुबह और शाम को बजरंगबली की आरती उतारी गई। पक्का पुल के पास लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में बजरगंबली को 11 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। हनुमान जी से अपनी मनोकामना कहने के लिए यहां पाती बॉक्स बनाया गया है, भक्त जिसमें अपनी मनोकामना लिखकर डाल सकते हैं।

सुंदरकांड का हुआ पाठ, अर्पित किया चोला:
हनुमान सेतु मंदिर में सुबह विश्व कल्याण के लिए हवन किया किया गया। हवन के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। दोपहर में भोग अर्पित करने के बाद भंडारा शुरू हुआ। बड़े पुजारी भगवान सिंह बिष्ट ने बताया कि जयंती पर चार चोले अर्पित किये गये और 50 हजार लडडू बांटे गये। नये हनुमान मन्दिर अलीगंज में ढाई कुंटल बेसन के लडडू का भोग लगा और 11 चोले चढ़े। सात मीटर हनुमान नाम की पताका मन्दिर के शिखर पर लगाई गई। छांछी कुंआ हनुमान मन्दिर में दो कुंटल फूलों से मन्दिर की सजावट की गई। रात 9 बजे से सुन्दरकांड पाठ के स्वर गूंजे। रात 12 बजे हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

51 किलो बेसन के लड्डू का भोग लगा:
अलीगंज के आईटीआई चौराहा स्थित श्रीमहा मंगलेश्वर हनुमान मंदिर के महंत श्रीकांत तिवारी की अगुवाई में जयंती मनाई गई। सुंदरकांड का पाठतथा भातखण्डे संगीत संस्थान के लोगों ने भजन सुनाए। जयंती पर 51 किलो बेसन के लड्डू का भोग लगा। पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में सुबह सवा दो किलो सिंदूर से महा श्रंगार हुआ। दो कुंतल फूलों से मन्दिर की सजावट की गई। सुंदरकांड के बाद चटपटे आलू, हलवा पूड़ी, छोला, बूंदी का वितरण किया गया। इसके अलावा अमीनाबाद के हनुमान मन्दिर, कटराविजन वेग चौपटिया के मारुतसुत हनुमान निलालानगर के बालकेश्वर हनुमान मन्दिर, डालीगंज के माधव मन्दिर समेत अन्य मन्दिरों में हनुमान जन्मोत्सव मनाई गई।

सिंधी समाज ने किया हनुमंत भंडारे का आयोजन:
सिंधी समाज आलमबाग की ओर से आलमबाग मेट्रो स्टेशन चौराहा पर विशाल हनुमंत भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का आयोजन सिंधी समाज के प्रतिनिधि हरीश मलानी की ओर से हुआ। जिसकी शुरूआत सिंधी समाज के प्रतिनिधि हरीश मलानी, सतीश गारमेंट वाले, सतेंद्र भवनानी, दर्पण लखमानी, विनय मालानी, प्रीतम मलेच, रिक्की सेठी, जयकिशन, राहिल शर्मा अजीत जोगी, विनोद खत्री, सुरेश खत्री सहित अन्य ने बजरंग बली का विधिवत पूजन कर किया।

सुन्दर कांड व भंडारे का किया गया आयोजन:
आशियाना इलाके स्थित शारदा नगर रूचि खंड दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में विधि विधान संग पूजन कर सुन्दरकाण्ड एवं भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असंख्य संख्या में क्षेत्रीय लोगो एवं श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजक द्वारा सॉफ्ट ड्रिंक भी भंडारे में वितरित किया गया। इस अवसर पर भक्तगणों जमकर जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारे लगाए। आयोजित भंडारे में मुख्य सहयोगियों में राकेश तिवारी, अनुज शुक्ला, अंकुल पांडेय, राकेश गुप्ता सुजीत तिवारी, ब्रहमेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

सुंदरकांड एवं भंडारे का किया आयोजन :
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर व्यापारियों ने गुरुवार को कानपुर रोड स्थित सिंगार नगर बारात घर में सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने श्री राम राम दरबार व हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व पार्षद हरश्रन लाल गुप्ता सहित नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ व्यापार मंडल चेयर मेन राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा वरिष्ठ मंत्री मनीष अरोड़ा समेत व्यापारियों राम भरत शुक्ला ,सुमित शुक्ला, अमित शुक्ला व स्थानीय लोगों उपस्थित रहे सभी ने भंडारे का प्रसाद पूड़ी सब्जी,बूंदी का ग्रहण किया।

51 किलो के लड्डू का लगा भोग, गुब्बारे से सजा मंदिर

हनुमान जी का जन्मोत्सव: शक्ति और भक्ति का पर्व

लड्डू के केक का लगा भोग, गुब्बारे से सजाया गया मंदिर
आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुओ हनुमान जी का 51 किलो के लड्डू से भोग लगाया गया । पूरे मंदिर को केसरिया गुब्बारे से सजाया गया। हजारों भक्तों ने आज हनुमान जी का चोला और प्रसाद चढ़ाया । सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी (गुरु जी) द्वारा हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई । हनुमान जी की बाल रूप लेटी हुई अष्टधातु की मूर्ति को पंचामृत से सभी भक्तों द्वारा स्नान कराया गया । दोपहर में भजन गायक शशांक जी द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । मंदिर में आए हुए भक्तों ने भंडारे का आनंद उठाया । शाम को हनुमान जी का छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । इस अवसर पर ट्रस्ट के सेवादार डॉक्टर पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़ , आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, अजय मेहरोत्रा, प्रहलाद अग्रवाल, लवलीन खोसला मुख्य रूप से उपस्थित थे । हनुमान जी का जन्मोत्सव एक पवित्र और आनंदमय पर्व है, जो भगवान राम के परम भक्त और सेवक हनुमान जी की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है।

हनुमान जी शिव के अवतार और श्रीराम के परम भक्त हैं: महंत विशाल गौड़

श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

लखनऊ। गुरुवार को हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया कि सुबह चार बजे स्नान के बाद हनुमानजी का तिल के तेल से सिंदूर लेपन हुआ, चांदी का वर्क एवं इत्र लगाकर फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती हुई। हनुमानजी को लड्डू- बूंदी और फलों का भोग लगाया गया। पूरे मंदिर को दो कुंटल फूलों से सजाया गया। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भक्तो का तांता लगा रहा। महंत विशाल गौड़ ने बताया कि इस दिन विशेष पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और मंदिरों में चोला चढ़ाने की परंपरा है। महंत ने बताया कि जो लोग हनुमान चालीसा, मंत्र जाप और पूजा विधि के अनुसार भगवान हनुमान की आराधना सही समय और विधि से पूजा करते हैं तो बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता आती है।

RELATED ARTICLES

गुड फ्राइडे आज, शहर के गिरिजाघरों में होगी विशेष प्रार्थना

लखनऊ। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक खास पर्व है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग काले दिवस के रूप में मनाते हैं।...

बजरंगबली पूजन संग 11 वेदियों से की गयी मां गोमती की आरती

लखनऊ। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, गुरुवार को लखनऊ में स्थापित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ.मंदिर की ओर से नमोस्तुते मां गोमती की आरती...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

गुड फ्राइडे आज, शहर के गिरिजाघरों में होगी विशेष प्रार्थना

लखनऊ। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक खास पर्व है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग काले दिवस के रूप में मनाते हैं।...

बजरंगबली पूजन संग 11 वेदियों से की गयी मां गोमती की आरती

लखनऊ। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, गुरुवार को लखनऊ में स्थापित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ.मंदिर की ओर से नमोस्तुते मां गोमती की आरती...

बजरंग दल ने निकाली भगवा बाइक यात्रा

व्यापारियों व अन्य सहयोगियों ने यात्रा का भव्य स्वागत कियालखनऊ। आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखनऊ पश्चिम द्वारा आयोजित एक भव्य बाइक...

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आज से

कथा से पहले निकलेगी कलश यात्रा ​लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा...

बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट ने किया प्रभु भोज एवं पाद-प्रक्षालन का आयोजन

प्रभु यीशु के महान प्रेम और विनम्रता के संदेश को साझा किया​लखनऊ। बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट के तत्वावधान में आज 'दया का घर' (पिंक सिटी,...

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स: लय में लौटने की तलाश में सीएसके

चेन्नई में होने वाले आगामी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। घरेलू मैदान...