back to top

जडेजा टेस्ट में नंबर वन ऑलराउंडर, अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर

दुबई । भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक हरफनमौला के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है जबकि अभिषेक शर्मा पहली बार टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे। आईसीसी टेस्ट क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग में जडेजा के पास 117 रेटिंग अंकों की बढत हो गई है जबकि बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज दूसरे स्थान पर हैं। दूसरी ओर टी20 रैंकिंग में एक साल से शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पछाड़कर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नंबर एक पर पहुंच गए हैं।

बायें हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अब 829 रेटिंग अंक हैं जबकि हेड 814 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा,जडेजा ने 107 रन की नाबाद पारी और वार विकेट लेकर हरफनमौलाओं की रैंकिंग में बढत बना ली है। इसमें कहा गया , उसने 13 रेटिंग अंक हासिल किये है और कुल 422 अंक के साथ वह बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज से 117 अंक आगे हैं।

इसके साथ ही बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह पांच पायदान चढकर 29वें और गेंदबाजों में एक पायदान चढकर 14वें स्थान पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर आठ पायदान चढकर 65वें स्थान पर हैं जिन्होंने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिये 203 रन की साझेदारी करके मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराया था। टेस्ट क्रिकेट में जो रूट शीर्ष बल्लेबाज हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तीसरे स्थान पर है। गेंदबाजों में चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर 38 पायदान चढकर 63वें स्थान पर पहुंच गए हैं।क्रिस वोक्स एक पायदान ऊपर 23वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट दसवें और जाक क्रॉली 43वें स्थान पर आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...