back to top

भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम

नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे बरकरार रही, जो अब तक सामने आए कुल मामलों का केवल 6.97 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मिल रही सफलता को दर्शाती है।

मंत्रालय ने कर्नाटक का हवाला देकर बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में जारी गिरावट के चलते भारत वैश्विक स्तर पर प्रति दस लाख लोगों में संक्रमित लोगों की सबसे कम संख्या वाले देशों में शामिल है। भारत में प्रति दस लाख पर औसत मामले 5,930 हैं। वहीं, 17 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख पर कोविड-19 के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं।

मंत्रालय ने कहा, करीब तीन महीने बाद भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख के आंकड़े से नीचे बरकरार रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में कोविड-19 के 5,70,458 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, भारत में रोजाना होने वाली मौतों के मामलों में भी धीरे-धीरे कमी आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के कारण 470 लोगों की मौत हो गई।

देश प्रति 10 लाख लोगों में से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या वाले देशों में शामिल है। देश में प्रति 10 लाख लोगों में मौत की दर 88 है। मंत्रालय के मुताबिक, 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के चलते देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी बरकरार है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 58,684 मरीज स्वस्थ हुए जबकि इसी अवधि में 46,963 नए मामले सामने आए।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...