back to top

भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या, मरीजों से 3.5 गुना अधिक हुई

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से भारत में अब तक कुल 24,67,758 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और आज संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों की संख्या से 3.5 गुना से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 76 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की इतनी बड़ी संख्या से देश में मौजूदा मरीजों की संख्या यानी वास्तविक केसलोड कम हुआ है। वर्तमान में यह कुल संक्रमित मामलों का केवल 21.87% है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले कई दिन से इस बीमारी से एक ही दिन में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 60,000 से अधिक रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 63,173 मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक कुल 24,67,758 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने की इस रफ्तार का इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों के प्रतिशत और इसके मौजूदा मामलों के प्रतिशत के बीच का अंतर बढ़ाने में अहम योगदान रहा है। भारत में कोविड-19 बीमारी के इस समय 7,07,267 मामले हैं जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24,67,758 है। यानी दोनों के बीच अंतर 17,60,489 पहुंच गया है। इसके साथ ही, भारत में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 76.30% हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, व्यापक तौर पर संक्रमण के, युद्घ स्तर पर परीक्षण के जरिए संक्रमितों का शुरुआती पता लगाने और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के कुशल क्लीनिकल उपचार के केंद्र और राज्याकेंद्र शासित प्रदेश सरकारों के समन्वित प्रयासों ने लगातार कम होती मृत्यु दर के रूप में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। यह आज की तारीख में 1.84% है, और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...