back to top

भारत में कोरोना से उबरे लोगों की संख्या 25 लाख से अधिक हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.83 प्रतिशत रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस बीच, देश में किए गए कोविड-19 परीक्षणों की कुल संख्या करीब 3.9 करोड़ तक पहुंच गई।

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में देश का रणनीतिक दृष्टिकोण ‘परीक्षण, निगरानी, उपचार’ का रहा है और यह बड़े पैमाने पर परीक्षण तथा शुरूआती निदान को रेखांकित करता है। उसने कहा कि समय पर निदान से संक्रमित लोगों के उचित उपचार का अवसर मिल जाता है। इससे मृत्यु दर में कमी आती है वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ती है। इस बीच देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,760 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 33,10,234 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,023 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 60,472 हो गई। इसके अलावा, 24 घंटों के अंतराल में देश भर में 9,24,998 कोरोना वायरस परीक्षण किए गए। इस तरह किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 3,85,76,510 तक पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार अधिक रोगियों के स्वस्थ होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद भारत में ठीक हो चुके कोविड-19 मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा केंद्र की अगुवाई वाली नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन के कारण 25,23,771 रोगी स्वस्थ हो गए। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 56,013 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर 76.24 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या (7,25,991) की तुलना में लगभग 18 लाख (17,97,780) अधिक लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उठाए गए विभिन्न कदमों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर में कमी आई है और यह घटकर 1.83 प्रतिशत पर आ गई है। स्वस्थ होने की दर के लिहाज से दस राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के आंकड़े राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहतर हैं। दिल्ली में यह दर सबसे अधिक 90 प्रतिशत है जबकि तमिलनाडु में 85 प्रतिशत, बिहार में 83.80 प्रतिशत, गुजरात में 80.20 प्रतिशत, राजस्थान में 79.30 प्रतिशत और असम और पश्चिम बंगाल दोनों में 79.10 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार असम में मृत्यु दर 0.27 प्रतिशत है जबकि बिहार में 0.42 प्रतिशत, तेलंगाना में 0.70 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 0.93 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 0.95 प्रतिशत और झारखंड में 1.09 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण में तेजी प्रयोगशालाओं की संख्या में वृद्घि के कारण संभव हुई है। प्रयोगशालाओं की संख्या देश में अब 1,550 हो गई है जिनमें से 993 सरकारी क्षेत्र में और 557 निजी क्षेत्र में हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...