back to top

देश में कोविड-19 से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 97,82,669 पहुंची

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या सोमवार को 97,82,669 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक महीने से अधिक समय से रोजाना नए मामलों की तुलना में दैनिक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। इससे संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,389 घटी है। देश में संक्रमण का उपचार करा रहे संक्रमितों की संख्या 2,77,301 हो गई है। कुल मामलों में इलाज करा रहे मरीजों की हिस्सेदारी घटकर 2.72 प्रतिशत रह गई है। उसने बताया, ‘एक महीने से अधिक समय से रोजाना नए मामलों की तुलना में दैनिक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से 20,021 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी अवधि के दौरान 21,131 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस प्रकार संक्रमण का उपचार करा रहे मामलों की संख्या में कमी दर्ज हुई है।’

मंत्रालय ने बताया कि वैश्विक रूप से अगर तुलना की जाए, तो प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या (7,397) है जो दुनिया में सबसे कम में से है। वैश्विक तौर पर औसतन 10 लाख की आबादी पर 10,149 लोग संक्रमित हैं। रूस, इंग्लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों की संख्या बहुत अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए 72.99 प्रतिशत नए मरीज 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। 79.61 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 3463 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2124 और पश्चिम बंगाल में 1740 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। केरल में 4,905 दैनिक नए मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 3,314 और 1,435 नए मामले दर्ज हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 279 लोगों ने जान गंवाई है। दैनिक मौत के 80.29 प्रतिशत मामले 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक (66) मौतें दर्ज हुई हैं।

इसके बाद पश्चिम बंगाल और केरल में कोविड-19 के कारण क्रमश: 29 और 25 मरीजों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में रोजाना होने वाली मरीजों की मौत में लगातार गिरावट हो रही है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर मृत्यु दर 107 है, जो दुनिया में सबसे कम में से है, जबकि वैश्विक औसत 224 है। भारत में कोरोना वायरस के मामले सोमवार को 1,02,07,871 हो गए, जबकि 1,47,901 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...