back to top

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख से नीचे : सरकार

नई दिल्ली। भारत में लगातार 11वें दिन कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख से कम रही और देश में संक्रमणमुक्त हुए मरीजों की संख्या दुनिया में सर्वाधिक बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित 78,877 लोग स्वस्थ हुए और इसके साथ ही भारत में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,52,078 हो गई। देश में लोगों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, 10 लाख लोग मात्र 12 दिन में संक्रमणमुक्त हुए। कोविड-19 संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। उसने बताया कि देश में इस समय 9,42,217 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कि कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है।

इस संदर्भ में 2.5 लाख से अधिक मरीजों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर है। इसके बाद कर्नाटक में एक लाख से अधिक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम समेत 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के 5,000 से भी कम उपचाराधीन मामले हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 81,484 नए मामलों की पुष्टि हुई। मंत्रालय ने बताया कि इन 81,484 मामलों में से 78.07 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगााल, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में सामने आए। महाराष्ट्र में 16,000 से अधिक नए मामले, कर्नाटक में करीब 10,000 और केरल में 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि जो लोग पिछले 24 घंटों में संक्रमणमुक्त हुए हैं, उनमें से 72 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,095 लोगों की मौत हुई, उनमें से 83.37 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, केरल और छत्तीसगढ़ में हुईं।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 64 लाख हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,095 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 99,773 हो गई।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...