back to top

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,92,308 हुई कुल मामलों का सिर्फ 1.81 प्रतिशत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,92,308 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है। देश के कुल उपचाराधीन मामलों में से 73 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक, कुल 8,06,484 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंतराल में आयोजित 2,398 सत्रों में 1,31,649 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 14,118 सत्र आयोजित किए गए हैं। बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढऩे और संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में कुल उपचाराधीन मामलों में 4,893 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘उपचाराधीन मामलों में लगातार गिरावट के राष्ट्रीय परिदृश्य में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख जनसंख्या पर ए मामले राष्ट्रीय औसत से भी कम है। भारत में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 7,689 मामले हैं।’ देश के कुल इलाजरत मामलों में से 73 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं। मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे के अंतराल में कुल 19,965 लोग ठीक हुए हैं।

देश में संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,02,65,706 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों में से 87.06 फीसदी 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 7,364 मरीज ठीक हुए। महाराष्ट्र में 4,589 मरीज ठीक हुए। संक्रमण के नए मामलों में से 83 फीसदी मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आए हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 6,815 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 3,015 नए मामले आए जबकि छत्तीसगढ़ में 594 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे के अंतराल में देश में हुईं 151 मौतों में से 83.44 प्रतिशत मौतें आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। महाराष्ट्र में 59 मौतें हुईं। केरल में 18 और छत्तीसगढ़ में 10 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...