ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या हुई छह करोड़

नई दिल्ली। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या बढ़कर छह करोड़ हो गई है। मोदी, सोशल मीडिया के जरिए जनता से सीधा संपर्क साधने के लिए जाने जाते हैं। लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए प्रधानमंत्री ट्विटर का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। उनके कई संबोधन उनके व्यक्तिगत ट्विटर खाते पर सीधे प्रसारित किए जाते हैं।

मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर पर आए थे और वह 2,354 लोगों को फॉलो करते हैं। सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के पांच करोड़ फॉलोवर थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर खाते को 3.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्विटर पर डेढ़ करोड़ लोग फॉलो करते हैं। गांधी ने 2015 में ट्विटर पर खाता खोला था। इंस्टाग्राम पर मोदी के साढ़े चार करोड़ फॉलोवर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर 8.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस में जो जिम्मेदारी निभा नहीं सकते उन्हें रिटायर होना चाहिए, AICC में बोले खरगे

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि जो लोग पार्टी के काम में हाथ...

गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति की हुई बैठक, चुनाव तैयारियों समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

अहमदाबाद। कांग्रेस के अधिवेशन से एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी की सर्वाेच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भविष्य की रूपरेखा, जिला...

नक्सली हिंसा छोड़ बस्तर की विकास यात्रा का हिस्सा बनें, बस्तर पंडुम महोत्सव में बोले अमित शाह

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और बस्तर की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया।...

Latest Articles