back to top

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात लाख के निकट

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के निकट पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से 425 और लोगों की मौत होने के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई है। देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ते हुए कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला तीसरा देश बन गया। संक्रमण के कुल मामलों में अब केवल अमेरिका और ब्राजील ही भारत से आगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,97,413 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोविड-19 के 4,24,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और 2,53,287 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने कहा, अब तक 60.85 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कुल मामलों में वे विदेशी भी शामिल हैं जिनकी भारत में की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के अनुसार पांच जुलाई तक देश में 99,69,662 नमूनों की जांच की जा चुकी थी। इनमें से 1,80,596 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

विश्वभर से कोविड-19 पर आंकड़े एकत्रित कर रहे अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार महामारी से होने वाली मौतों की संख्या के मामले में भारत विश्व में आठवें स्थान पर है। पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से हुई 425 मौत में से 151 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके साथ ही दिल्ली में 63, तमिलनाडु में 60, कर्नाटक में 37, पश्चिम बंगाल में 21, गुजरात में 18, आंध्र प्रदेश में 14, उत्तर प्रदेश में 12, मध्य प्रदेश में दस, राजस्थान में नौ, तेलंगाना में सात, बिहार में छह, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में पांच-पांच, पंजाब, झारखंड और ओडिशा में दो-दो और गोवा में एक मरीज की मौत हुई।

अब तक कोविड-19 से हुई कुल 19,693 मौत में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 8,822 मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में अब तक कोविड-19 के 3,067 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में 1,943, तमिलनाडु में 1,510, उत्तर प्रदेश में 785, पश्चिम बंगाल में 757, मध्य प्रदेश में 608, राजस्थान में 456 और कर्नाटक में 372 मरीजों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में कोविड-19 से 295, हरियाणा में 265, आंध्र प्रदेश में 232, पंजाब में 164, जम्मू कश्मीर में 132, बिहार में 95, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 36 और केरल में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार, झारखंड में इस महामारी से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ और असम में 14-14, पुडुचेरी में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में सात, चंडीगढ़ में छह और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, 70 प्रतिशत मृतकों में अन्य बीमारियां भी थीं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,06,619 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके साथ ही तमिलनाडु में 1,11,151, दिल्ली में 99,444, गुजरात में 36,037, उत्तर प्रदेश में 27,707, तेलंगाना में 23,902 और कर्नाटक में 23,474 मामले सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 22,126 हो चुकी है। राजस्थान में अब तक संक्रमण के 20,164, आंध्र प्रदेश में 18,697, हरियाणा में 17,005 और मध्य प्रदेश में 14,930 मामले सामने आ चुके हैं।

बिहार में 11,876, असम में 11,388, ओडिशा में 9,070 और जम्मू कश्मीर में 8,429 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में 6,283 और केरल में 5,429 मामले सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 3,207, उत्तराखंड में 3,124, झारखंड में 2,781, गोवा में 1,761, त्रिपुरा में 1,568, मणिपुर में 1,366, हिमाचल प्रदेश में 1,063 और लद्दाख में 1005 मामले सामने आ चुके हैं।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 के 802, नगालैंड में 590, चंडीगढ़ में 466 और दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दीव में कुल मिलाकर 271 मामले सामने आ चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में 269, मिजोरम में 186, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 125, सिक्किम में 123 और मेघालय में 62 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर के साथ आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ों में बदलाव संभव है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...