back to top

NTA ने 3 परीक्षाओं की नयी तारीखों का किया एलान, 21 अगस्त को होगी ये परीक्षा

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट समेत रद्द और स्थगित की गई परीक्षाओं की नयी तारीखों की घोषणा शुक्रवार रात को कर दी। परीक्षा की नयी तारीखों की घोषणा इनके आयोजन में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच की गई। यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हुआ था। सीएसआईआर यूजीसी-नेट को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी।

आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) अब 10 जुलाई को होगा। ये परीक्षा इससे पहले 12 जून को होनी थी लेकिन इसे निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र का आधार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षित एवं सशक्त महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...