back to top

राम मंदिर के शिखर सहित सात अन्य मंदिरों पर भी ध्वज फहरेगा: नृपेंद्र मिश्र

25 नवंबर को मंदिर के ध्वजारोहण के चलते श्रद्धालुओं को नहीं हाेंगे राम लला के दर्शन

अयोध्या । राम नगरी अयाेध्या में आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस संदर्भ में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बुधवार को बताया कि शेषावतार मंदिर और परकोटा क्षेत्र के छह पंचायती मंदिरों पर भी ध्वज पताका फहराई जाएगी। ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे।

उन्होंने बताया कि धर्म ध्वज पताका का दो बार सफल ट्रायल किया जा चुका है। सभी तकनीकी तैयारियां राम मंदिर निर्माण समिति की देखरेख में पूरी कर ली गई हैं। पताका 11 मीटर चौड़ी और 22 मीटर लंबी है, जिसे रस्सी, पुली और मशीन के द्वारा शिखर तक ले जाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो। 25 नवंबर को ध्वजारोहण के चलते श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन नहीं मिल पाएंगे। 26 नवंबर को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हाेने वाली है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...