back to top

अब 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होंगे तोक्यो ओलंपिक

तोक्यो। कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित किए गए तोक्यो ओलंपिक अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। तोक्यो ओलंपिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा।

आईओसी और जापान सरकार लगातार दोहराते रहे कि खेल निर्धारित समय पर होंगे लेकिन कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के बीच खेल महासंघों और खिलाडय़िों के दबाव में उन्हें फैसला लेना पड़ा। तोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अब ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होंगे। पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच होंगें। इससे कुछ घंटा पहले ही मोरी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति इस सप्ताह नई तारीखों पर फैसला लेगी।

उन्होंने हालांकि सोमवार की शाम को कहा कि आईओसी से आपात टेलीकांफ्रेंस के बाद तारीख तय कर ली गई है। उन्होंने कहा, इस बात पर स्वीकृति रही कि ओलंपिक गर्मियों में ही कराए जाएंग जैसे कि होने थे। तैयारियों, चयन और क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय चाहिए। आईओसी ने एक बयान में कहा कि नई तारीखों से स्वास्थ्य अधिकारियों और आयोजकों को कोविड-19 महामारी के चलते बार बार बदलते हालात से भी निपटने का समय मिल जाएगा।

ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाए जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है। लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबाल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है। तोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नई तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ जाएगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया। जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक आडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है। खेलों को स्थगित करने के फैसले से होटल, टिकट, वेन्यू और परिवहन समेत सभी पहलुओं पर असर पड़ा है।

जापान सरकार ने इन खेलों को रिकवरी ओलंपिक कहा था। वह इनके जरिए दिखाना चाहती थी कि 2011 में सुनामी, भूकंप और फुकुशिमा में परमाणु रिसाव की त्रासदी झेलने के बावजूद उनका देश इन खेलों की मेजबानी कर सकता है। अब इन खेलों को कोरोना वायरस पर इंसान की जीत के रूप में पेश किया जाएगा। आईओसी प्रमुख थामस बाक ने कहा, इंसान इस समय एक अंधेरी सुरंग में है। तोक्यो ओलंपिक 2020 इस सुरंग के आखिर में एक ज्योति का काम कर सकते हैं। यह खेल कोरोना वायरस पर इंसान की जीत का सबूत होंगे।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...