back to top

अब पेरिस में आयोजित होगा ओलंपिक 2024

टोक्यो। टोक्यो में आयोजित ओलंपिक 2020 का समापन भी बेहद शानदार रहा, जिसे दुनिया के करोड़ों लोगों ने टीवी पर देखा। क्लोजिंग सेरेमनी की शुरूआत भव्य आतिशबाजी से हुई। इसके बाद मंच पर मेजबान जापान का झंडा लाया गया। इसके बाद सभी देशों के झंडे स्टेडियम में एक गोले में दिखाई दिए। धीरे-धीरे एथलीट्स भी स्टेडियम में आने लगे। यह शानदार दृश्य था, सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं, बल्कि इसने दुनिया के सभी लोगों का दिल जीता। जिन खिलाड़ियों के इवेंट्स आज थे, उन्हें मेडल भी दिया गया। कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलिंपिक बेहद सफल रहा। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के समापन की औपचारिक घोषणा की। अब अगला ओलिंपिक 2024 में पेरिस में होगा। टोक्यो में करीब 11 हजार एथलीट्स ने 339 इवेंट्स में हिस्सा लिया।

 

समापन समारोह में टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके और आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने ओलिंपिक ध्वज को पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो को सौंपा। पेरिस में ही अगला 2024 पेरिस ओलिंपिक होना है। इस दौरान एफिल टावर पर ओलिंपिक ध्वज भी फहराया गया।
जापान के लिए टोक्यो ओलिंपिक बेस्ट रहा। देश ने अपने इतिहास के सबसे ज्यादा 27 गोल्ड मेडल जीतने के अलावा कुल सर्वाधिक 58 मेडल भी जीते। जापान मेडल्स टैली में तीसरे नंबर पर रहा।

 

समापन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रगान की प्रस्तुति के बाद स्टेडियम में फ्रांस का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद पेरिस ओलिंपिक 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई। इसी के साथ एथलीट भी आने वाले ओलिंपिक खेलों की तैयारियां शुरू कर देंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी वीडियो के जरिए सभी को अगले ओलिंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...