back to top

लखनऊ में अब नौ कोरोना पॉजिटिव केस

  • हाईप्रोफाइल पार्टियों में कनिका के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी पूर्व सांसद जितिन प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, लोकायुक्त संजय मिश्रा हुए थे शामिल
  • महानगर, कल्याणपुर, शिवानी विहार, अबरार नगर, कमला नेहरू नगर, विकास नगर, टेढ़ी पुलिया, कपूरथला चौराह, खुर्रम नगर का पूरा क्षेत्र लॉक डाउन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कनिका को केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। कनिका शहर में हुई चार पार्टियों में शामिल हुई थी। इन इलाकों को प्रशासन ने लॉक डाउन कर दिया और पार्टी में शामिल हुए राजनेताओं, नौकरशाह व अन्य लोगो को ट्रैक करने के प्रयास युद्धस्तर पर शुरू हो गया।

राजधानी में हुई हाईप्रोफाइल पार्टियों में कनिका के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी पूर्व सांसद जितिन प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, लोकायुक्त संजय मिश्रा के साथ कई और हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए।

भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, के संपर्क में आने के बाद अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, भाजपा सांसद वरुण गांधी, कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा, तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन खुद को आइसोलेट कर लिया। इसके अलावा यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने खुद अलग-थलग रहने का फैसला लिया है।

भाजपा सांसद दुष्यंत के ट्विटर अकाउंट से पता चला कि वे दो दिन पहले राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद आए थे। सभी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। इस कार्यक्रम की जारी तस्वीर में दुष्यंत राष्ट्रपति के ठीक पीछे खड़े दिख रहे हैं।

15 मार्च के बाद से दुष्यंत कम से कम तीन दिन लोकसभा भी पहुंचे थे और वहां की कार्यवाही में शामिल हुए थे। इनमें से एक दिन वे ढाई घंटे तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ भी रहे। इस खबर के सामने आने के बाद डेरेक ने संसद सत्र फौरन रोकने की मांग की है। साथ ही खुद को अलगथलग कर लिया है।

किसी भारतीय सेलिब्रिटी में कोरोनावायरस होने का पहला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 4 नए मामलों में उनका केस भी शामिल है। वे 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका राजे के साथ मौजूद थीं। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें अलग रखा जाएगा।

कनिका लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। 14 मार्च को उन्होंने चेक इन किया, 16 मार्च को चेकआउट किया। इसी होटल में बाद में हुई एक पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं। सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इसमें जितिन प्रसाद, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और उनकी पत्नी, लोकायुक्त संजय मिश्रा जैसे कई हाईप्रोफाइल लोग इस पार्टी में मौजूद थे।

इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका शामिल हुईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे। कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पार्टी दी। इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए। इसके बाद शहर के ही शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई। इसमें भी कनिका मौजूद थीं। लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कालोनी में रखी थी। यहां फूलों की होली सेलीब्रेट की गयी। 15 मार्च को हुई इस पार्टी में बहुत लोग शामिल हुए।

कनिका कपूर कानपुर भी गई थीं और अपने रिश्तेदार संजय कपूर की गृहप्रवेश पार्टी में शामिल हुई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कानपुर में हड़कंप मच गया है। कनिका 12 और 13 मार्च को कानपुर के विष्णुपुरी इलाके में अपने मामा विपुल टंडन और सीए मुकुल टंडन के यहां रुकी थीं।

वे मामा विपुल टंडन के विष्णुपुरी में कल्पना प्लाजा स्थित 902 नंबर फ्लैट के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुर्इं, जहां पर दो दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और 100 से ज्यादा शहर के अन्य लोगों के संपर्क में रहीं। लखनऊ की तरह कानपुर में भी हड़कम्प मचा हुआ है। सरकार ने पूरे शहर को सैनिटाइज करने के आदेश दिए है।

कनिका के शहर में आने और पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की टैÑकिंग शुरू कर दी है जो कनिका के सम्पर्क में आए थे। जिला प्रशासन ने महानगर चौराहे से कुकरैल वन्य क्षेत्र प्रवेश द्वार तक कंचना बिहारी मार्ग, कल्याणपुर, शिवानी विहार, अबरार नगर, कमला नेहरू नगर, विकास नगर, टेढ़ी पुलिया से गुलाचीन मंदिर से कपूरथला चौराहे होते हुए खुर्रम नगर दोनो तरफ का क्षेत्र कुकरैल नाले और टेढ़ी पुलिस, कुर्सी रोड के बीच का पूरा क्षेत्र लॉक डाउन कर दिया है।

अब लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या नौ हो गई है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की एक महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मरीजों को केजीएमयू ले जाया गया। इसके पहले गुरुवार को दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।

दूसरी तरफ मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे एक दूसरे से दूरी बना कर रखे, साथ ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है कि वे भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...