back to top

अब Adani Group के पास होगा IANS का पूरा कंट्रोल, और हिस्सेदारी खरीदी

नयी दिल्ली। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लि. का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। अडाणी समूह ने आईएएनएस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है।

समूह की ओर से शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना के अनुसार, अडाणी समूह ने पिछले महीने आईएएनएस में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। अब इस समाचार एजेंसी में समूह की हिस्सेदारी मतदान अधिकार के साथ 76 प्रतिशत हो गई है। वहीं बिना मतदान अधिकार के उसकी हिस्सेदारी 99.26 प्रतिशत हो गई है। समूह ने इस सौदे पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने कहा, 15 दिसंबर, 2023 की हमारी पिछली सूचना के क्रम में हम सूचित करना चाहेंगे कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। एएमएनएल ने आईएएनएस द्वारा जारी नए शेयर हासिल किए हैं।

इसमें कहा गया है कि शेयरों के आवंटन को आईएएनएस के बोर्ड ने 16 जनवरी, 2024 को हुई बैठक में मंजूरी दे दी थी। अडाणी समूह ने पिछले साल 15 दिसंबर को आईएएनएस में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया था।

आईएएनएस की अधिकृत शेयर पूंजी 11 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2022-23 में इसका राजस्व 11.86 करोड़ रुपये रहा था। अडाणी ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के अधिग्रहण के साथ मीडिया कारोबार में कदम रखा था। क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया कारोबार और वित्तीय समाचार डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का परिचालन करती है। इसके बाद दिसंबर में इसने समाचार चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

RELATED ARTICLES

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...