back to top

उत्तर कोरिया का रूस के युद्ध को पूरा समर्थन, किम ने दोनों देशों के संबंध को पहली प्राथमिकता बताया 

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष उनके सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए युद्ध (यूक्रेन युद्ध के संदर्भ) में अपने देश की ओर से पूर्ण समर्थन देने का संकल्प जताया और कहा कि उनका देश साम्राज्यवाद विरोधी मोर्चे पर हमेशा मॉस्को के साथ खड़ा रहेगा।

किम ने रूस के साथ उत्तर कोरिया के संबंध को पहली प्राथमिकता बताया। रूस और उत्तर कोरिया के नेताओं ने एक सुदूरवर्ती साइबेरियाई रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र में मुलाकात की। पुतिन ने अपने शुरुआती संबोधन में रूस में किम का स्वागत किया और कहा कि अपने देश में किम को देखकर उन्हें खुशी हो रही है। पुतिन ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत के एजेंडे में आर्थिक सहयोग, मानवीय मुद्दों ओर क्षेत्र में स्थिति को शामिल किया है।

क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने कहा कि दोनों नेताओं ने सोयूज-2 अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र का दौरा कर वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम (एक प्रमुख रूसी अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केंद्र) में यह बैठक शुरू की। इस दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रॉकेट के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सवाल पूछे। इसके बाद पुतिन और किम ने अपने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की और फिर अकेले में बात की।

इस मुलाकात से कुछ देर पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र की दिशा में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागे। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ ने तुरंत यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया की मिसाइलें कितनी दूर तक पहुंचीं।

यह खबर पढ़े –आज़म के परिसरों पर छापेमारी को सपा ने बताया तानाशाही, कहा-2024 में जनता करारा जवाब देगी   

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...