back to top

एडवांस पैसेंजर इनफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम से लैस होगी नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन

लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने नोएडा में मेट्रो एक्व लाइन को एडवांस पैसेंजर इनफॉर्मेशन डिस्पले सिस्टम (पीआईडीएस) से युक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पहले से स्थापित इनफॉर्मेशनल डिस्प्ले सिस्टम को रिप्लेस किया जाएगा तथा इनकी जगह नए सिस्टम को इंस्टॉल किया जाएगा। वहीं, सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर में नए इंस्टॉलेशन व अपडेशन समेत अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के अंतर्गत नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के 21 मेट्रो स्टेशंस को पीआईडीएस युक्त किया जाएगा। प्रक्रिया में कुल 88 पीआईडीएस सिस्टम इंस्टॉल होंगे जो कि मेट्रो रेलवे प्लैटफॉर्म्स की दोनों तरफ लगाए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक स्टेशन के कॉन्कोर्स में कुल 42 पीआईडीएस इंस्टॉल किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में 11.27 करोड़ रुपए का खर्च होगा तथा इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एनएमआरसी ने एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) माध्यम से शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि एनएमआरसी मेट्रो रेल कॉरिडोर (एक्वा लाइन) 29.7 किलोमीटर लंबी है और इसे नोएडा ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है।

डिपो स्टेशन पर इंस्टॉल होंगे सर्वाधिक पीआईडीएस

एक्वा लाइन के अंतर्गत कुल 21 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं जो नोएडा सेक्टर 51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा में डिपो स्टेशन पर समाप्त होते हैं। इसके अलावा, मेट्रो डिपो/ओसीसी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में डिपो स्टेशन से आगे स्थित है। परियोजना के अंतर्गत सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के अप व डाउन प्लैटफॉर्म्स पर 2-2 यानी कुल 4 पीआईडीएस इंस्टॉल होंगे।

इसी प्रकार सेक्टर 50, सेक्टर 76, सेक्टर 81, सेक्टर 101, एनएसईजेड, सेक्टर 83, सेक्टर 137, सेक्टर 142, सेक्टर 143, सेक्टर 144, सेक्टर 145, सेक्टर 146, सेक्टर 147, सेक्टर 148, केपी-2, परी चौक, अल्फा-1, डेल्टा-1 तथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण मेट्रो स्टेशन के अप व डाउन प्लैटफॉर्म्स पर 2-2 यानी कुल 4 पीआईडीएस इंस्टॉल होंगे। वहीं, डिपो स्टेशन पर अप व डाउन प्लैटफॉर्म्स पर 2-2 पीआईडीएस के अतिरिक्त तीसरे प्लैटफॉर्म पर भी 2 पीआईडीएस इंस्टॉल होंगे। इस प्रकार सर्वाधिक 6 पीआईडीएस डिपो स्टेशन पर ही इंस्टॉल होंगे। योजना में सभी 21 स्टेशंस पर कुल मिलाकर 88 पीआईडीएस को इंस्टॉल व अपग्रेड किया जाएगा।

सभी स्टेशनों के कॉनकोर्स भी होंगे पीआईडीएस युक्त, 42 सिस्टम होंगे इंस्टॉल

कार्ययोजना के अनुसार, सभी स्टेशनों के प्लैटफॉर्म समेत कॉनकोर्स को भी पीआईडीएस युक्त किया जाएगा। कुल 21 मेट्रो स्टेशंस पर प्रति स्टेशन 2 पीआईडीएस के हिसाब से 42 पीआईडीएस को इंस्टॉल किया जाएगा। इन कार्यों को पूरा करने के लिए समयसीमा 10 महीने निर्धारित की गई है जिसे कार्यावंटन प्राप्त करने के बाद एजेंसी को सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग व कमीशनिंग प्रक्रिया के अंतर्गत पूरा करना होगा। इस दौरान उसे 24 महीने का डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड भी सर्व करना होगा।

सभी पीआईडीएस डिस्प्ले बोर्ड्स ट्रू कलर एलईडी बेस्ड होंगे। प्रक्रिया के अंतर्गत पीआईडीएस मैनेजमेंट सिस्टम भी इंस्टॉल होगा जिस प्रक्रिया को सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर इंस्टॉलेशन प्रक्रिया से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पीआईडीएस मैनेजमेंट के लिए कॉमन वर्क स्टेशन भी विकसित किया जाएगा। आधुनिक पीआईडीएस सिस्टम के इंस्टॉलेशन से इस रूट पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों तक जानकारियां पहुंचाने में एनएमआरसी को मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई लक्ष्मण नगरी, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। लक्ष्मण की नगरी की हर शाम निराली है। बुधवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के उल्लास में लक्ष्मण नगरी मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में...

भगवान गणेश जी की मूर्ति को आकर्षक रूप देने का काम तेज

लखनऊ। छोटी और आकर्षक गणेश प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसका सजावट करने वाली महिला सुरेखा ने बताया कि इन छोटी,...

डिजिटल मूविंग जन्माष्टमी झांकी में भक्तों ने देखा बरसाना की होली

रिया यादव ने नृत्य गायन स्पर्धा में मारी बाजी, दही हांडी प्रतियोगिता में खालसा ग्रुप बनी विजेता लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड...

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज रखेंगी पिठोरी अमावस्या व्रत

लखनऊ। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं कई तरह के व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करती हैं। पिठोरी...

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...