back to top

डेंगू से नहीं राहत, 36 और लोग चपेट में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। सोमवार को 36 और लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जनवरी से अब तक शहर में करीब एक हजार लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

डेंगू के बढ़ते डंक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो माह में 700 से अधिक लोग डेंगू ग्रसित हुए। इनमें अधिकतर मरीज अलीगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर व आलमबाग क्षेत्रों के हैं। सोमवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार इन्दिरानगर व चिनहट में 5-5 अलीगंज व एनके रोड में 4-4, सरोजनीनगर, रेडक्रास व मलिहाबाद में 3-3, चन्दरनगर, मलिहाबाद, सिल्वर जुबली व टूडियागंज में 2-2 और मोहनलालगंज में 1 डेंगू का मरीज मिला।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1253 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 6 लोगों को नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने शहर के हाथी खाना प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद, एसकेडी स्कूल, पल्टन छावनी, विराट खण्ड चैराहा, अनौरा गॉव अमौसी स्टेशन, सेवा सदन पीएचसी, सुरेन्द्र नगर निगम डिग्री कालेज के पास, शनि देव मन्दिर पराग मार्ग के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया।

वहीं मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में कई लोग डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार से पीड़ित हैं। गांव की हर गली हर मोहल्ले में बुखार के मरीज हैं। रविवार को यहां बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गयी।

लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मजबूरीवश लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि स्थिति काबू में हैं। डेंगू को लेकर घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि डेंगू से बचने के लिएप् पूरी बांह के कपडे पहनें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाएं न खाएं।

बुखार होने पर सरकारी अस्पतालों में जाकर डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा लें, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में इलाज व जांच फ्री है। सभी सरकार अस्पतालों में डेंगू के इलाज और जांच की सुविधा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...