back to top

अपेक्षाओं से दबाव नहीं पड़ता, मैं अधिक कड़ी मेहनत करती हूं : सिंधू

चेन्नई। ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने के लिए तैयारियों में लगी विश्व चैंपियन पी वी सिंधू ने कहा कि उनसे लगाई जा रही उम्मीदों से उन्हें अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

पीबीएल में हैदराबाद हंटर्स की तरफ से खेलने के लिए यहां पहुंची सिंधू ने कहा, रियो से लेकर यहां तक मेरी जिंदगी काफी बदल गई है। मैंने कई मैच जीते और कुछ में मुझे हार मिली। जब मैं रियो गई तो तब मुझसे इतनी अधिक उम्मीदें नहीं थी लेकिन अब लोग मुझसे स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जब हर कोई मुझसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता है तो मैं इसे सकारात्मक तौर पर देखती हूं। मैं इसे अतिरिक्त दबाव के रूप में नहीं देखती और इससे मुझे अधिक कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। यह आसान नहीं होगा लेकिन मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।

सिंधू ने कहा कि ओलंपिक वर्ष में पीबीएल में खेलना अच्छा है क्योंकि यहां शीर्ष खिलाड़ियों से खेलने का मौका मिलेगा जो मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा, हमें पीबीएल में ताइ जु यिंग जैसी शीर्ष खिलाडय़िों से भिडऩे का मौका मिलेगा जो कि ओलंपिक वर्ष में मददगार होगा। हमें विदेशी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा जो कि कई उपयोगी सुझावों के साथ आपसे जुड़ते हैं। यहां तक कि कुछ विदेशी प्रतिभाओं से बातचीत करके मुझे अपने खेल में सुधार करना है। वे उपयोगी सुझाव देते हैं जो आपको एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढऩे में मदद करते हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...