टेक. गूगल ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त फीचर ला रहा है। अब आप और ज्यादा सुरक्षित रख सकेंगे अपनी पर्सनल फोटो। कम्पनी ने गूगल फोटो लॉक्ड फोल्डर सुविधा ला रहा है। यह iPhones और वेब यूजर्स के लिए एक अपडेट जारी कर रहा है। लॉक्ड फोल्डर यूजर्स को पर्सनल फोटो को पासवर्ड के पीछे सुरक्षित रखने में सक्षम बनाता है।
अपडेट पहले से ही चल रहा है और iOS और वेब यूजर Google के क्लाउड की मदद से इसे कई डिवाइसों पर एक्सेस कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फोटो को लॉक रखने के साथ-साथ ये फीचर यह भी सुनिश्चित करता है कि लॉक्ड फोल्डर में मौजूद इमेज फोटो फीड या अन्य ऐप्स में दिखाई न दें।
इस तरह काम करता है लॉक्ड फोल्डर कंटेंट
- लॉक्ड फोल्डर कंटेंट का क्लाउड पर बैकअप सुरक्षित रूप से किया जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट मे बताया गया कि हम इस डेटा को सुरक्षा की कई परतों के साथ सुरक्षित रखते हैं। इसमें HTTPS जैसी प्रमुख एन्क्रिप्शन तकनीक और बाकी एन्क्रिप्शन शामिल हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को क्लाउड में संवेदनशील कंटेंट को ट्रांसफर करने के लिए बैकअप सुविधा का उपयोग करने की जरूरत नहीं है।
- कंपनी ने गूगल फोटो सेटिंग पेज को भी अपडेट किया है ताकि प्राइवेसी कंट्रोल और अन्य सेटिंग्स का पता लगाना और समायोजित करना आसान हो सके। नया लेआउट पुराने सेटिंग पेज को रिप्लेस करता है, गोपनीयता, बैकअप, साझाकरण, अधिसूचनाएं और बहुत कुछ के लिए सेक्शन जोड़ता है।
- बता दें की गूगल फोटो ने वेब ब्राउजर के माध्यम से सेवा तक पहुंचने वाले यूजर्स के लिए एक नया अधिक शक्तिशाली फोटो एडिटर शुरू कर दिया है। यह पहले केवल भुगतान करने वाले गूगल वन कस्टमर्स के लिए उपलब्ध था। अपडेट एक नया यूजर इंटरफेस (यूआई) और एडवांस सुविधाओं का चयन लाता है, जो पहले केवल गूगल फोटो मोबाइल ऐप्स में उपलब्ध थे।





