back to top

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने पर रक्त के थक्के जमने का कोई साक्ष्य नहीं : यूरोपीय संघ औषधि नियामक

ब्रसेल्स। यूरोपीय औषधि एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि एस्ट्राजेनेका टीके लगवाने के बाद रक्त के थक्के जम गये।

गौरतलब है कि यह टीका लगाए जाने के बाद रक्त के कथित तौर पर थक्के जमने की खबरों को लेकर कई यूरोपीय देशों ने इसके उपयोग को स्थगित कर दिया। एमर कुक ने मंगलवार को कहा कि एजेंसी इस बात से पूरी तरह से सहमत है कि एस्ट्राजेनेका की खुराक खतरों को कम कर देती है, हालांकि इस बारे में आकलन जारी है।

कुक ने कहा कि विशेषज्ञ उपलब्ध सूचना पर चर्चा करने के लिए इस हफ्ते बैठक कर रहे हैं और बृहस्पतिवार को इस सिलसिले में एक सिफारिश की जाएगी। रक्त का थक्का जमने की चिंताओं को लेकर डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली, नार्वे और आइसलैंड सहित कई यूरोपीय देशों ने इस टीके के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इस बीच, एस्ट्राजेनेका और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं है कि इस टीके से रक्त के थक्के जमने के मामले बढ़े हैं।

एस्ट्राजेनेका ने कहा कि यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में 1.7 करोड़ लोगों के इस टीके की खुराक दी गई, जिनमें 37 लोगों में रक्त के थक्के जमने के बारे में रिपोर्ट है। आंग्ल-स्वीडिश औषधि निर्माता ने कहा,इतनी बड़ी आबादी में प्रत्याशित संख्या की तुलना में यह बहुत कम है औ यह कोविड-19 के अन्य लाइसेंसशुदा टीकों के समान है। यह पूछे जाने पर कि क्या यूरोपीय संघ आयोग प्रमुख उर्सूला वोन डेर लेयेन एस्ट्राजेनेका टीका लगवाएं, उनके प्रवक्ता एरिक मैमर ने कहा,बेशक।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...