back to top

यात्री ट्रेन या विमान का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं : जावड़ेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने रेल या विमान यात्री सेवाओं का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं किया है और इस विषय पर अभी कोई चर्चा करना व्यर्थ है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने रेल या विमान जैसी यात्री सेवाओं को शुरू करने के बारे में कोई समयसीमा तय की है, जावड़ेकर ने बताया, इन्हें एक न एक दिन शुरू होना है लेकिन किस दिन होंगी, उसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।

इस बारे में चर्चा करना अभी व्यर्थ है क्योंकि हम प्रतिदिन दुनिया की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और रोज कुछ न कुछ नए सबक मिल रहे हैं। इस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं। जावड़ेकर ने बताया कि कुछ एयरलाइनों ने स्वत: ही 4 मई से बुकिंग शुरू करने का निर्णय किया और इस बारे में उन्होंने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की है जिन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं किया है।

उन्होंने कहा, इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार करेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय पर किसी तरह की अटकलें न लगाएं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए सरकार ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए इसे 3 मई तक कर दिया है। इस दौरान देश में सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन, रेलमार्ग और हवाई मार्ग पर यात्रा प्रतिबंध रहा। बहरहाल, कुछ विमानन कंपनियों ने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों पर बुकिंग शुरु करने की घोषणा की थी। इस पर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

पुरी ने ट्वीट किया, नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू या अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले दिन में, एअर इंडिया ने कहा था कि वह कुछ मार्गों पर चार मई से घरेलू उड़ानों के लिए और एक जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग लेगी। वहीं, लॉकडाउन के मद्देनजर रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर रखा है और साथ ही कहा है कि कोई एडवांस बुकिंग नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...