back to top

गडकरी सहित 159 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान तकनीकी खामी के कारण नहीं भर सका उड़ान

नागपुर: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और 158 अन्य यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे से नई दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान तकनीकी खामी के कारण मंगलवार सुबह उड़ान नहीं भर सका। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद विमान के पायलट ने उड़ान भरने का दूसरा प्रयास किया, लेकिन यह प्रयास भी बेकार रहा। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-636 को सुबह सात बजकर 50 मिनट पर यहां स्थित डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना होना था और इसके दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 9.35 बजे का था।

हवाईअड्डे के वरिष्ठ निदेशक विजय मुलेकर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान नई दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने कहा, इसके बाद विमान ने सुबह लगभग साढ़े दस बजे दूसरी बार उड़ान भरने का प्रयास किया लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह प्रयास भी बेकार रहा। विमान में 159 यात्री सवार थे। गडकरी के कार्यालय ने यहां पुष्टि की कि नागपुर संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता उस समय विमान में सवार थे जब यह रनवे से लौटा।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...