back to top

निर्भया मामला : अदालत ने दोषियों को फांसी के लिए नई तारीख की निर्धारित, तिहाड़ की याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए नई तारीख की मांग करने वाली तिहाड़ जेल प्रशासन की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धमेंद्र राणा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पांच फरवरी के उस आदेश पर गौर किया, जिसमें चारों दोषियों को एक सप्ताह के भीतर कानूनी विकल्पों का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने कहा, जब दोषियों को कानून जीवित रहने की इजाजत देता है, तब उन्हें फांसी पर चढ़ाना पाप है।

उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी को न्याय के हित में दोषियों को इस आदेश के एक सप्ताह के अंदर अपने कानूनी विकल्पों का उपयोग करने की इजाजत दी थी। न्यायाधीश ने कहा, मैं दोषियों के वकील की इस दलील से सहमत हूं कि महज संदेह और अटकलबाजी के आधार पर मौत के वांरट को तामील नहीं किया जा सकता है। इस तरह, यह याचिका खारिज की जाती है। जब भी जरूरी हो तो सरकार उपयुक्त अर्जी देने के लिए स्वतंत्र है।

अदालत तिहाड़ जेल प्रशासन की याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें दोषियों के खिलाफ मौत का नया वारंट जारी करने की मांग की गई है। निचली अदालत ने 31 जनवरी को इस मामले के चार दोषियों– मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25) , विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) को अगले आदेश तक फांसी पर चढ़ाने से रोक दिया था। ए चारों तिहाड़ जेल में कैद हैं।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रपति तीन दोषियों की दया याचिकाएं पहले ही खारिज कर चुके हैं और चारों में से किसी का भी कोई आवेदन किसी अदालत के सामने लंबित नहीं है। पवन ने अब तक सुधारात्मक याचिका दायर नहीं की है जो किसी भी व्यक्ति के लिए आखिरी कानूनी विकल्प होता है और उस पर फैसला चैंबर में किया जाता है। पवन के पास भी दया याचिका दायर करने का विकल्प है।

जेल प्रशासन ने अदालत को दिल्ली उच्च न्यायालय के पांच फरवरी के आदेश से भी अवगत कराया जिसमें दोषियों को इच्छानुसार कानून के तहत उपलब्ध विकल्पों को आजमाने के लिए एक सप्ताह के अंदर कदम उठाने को कहा गया था। आवेदन में कहा गया है, इसलिए सविनय अनुरोध किया जाता है कि उच्च न्यायालय द्वारा दोषियों को दिए गए एक सप्ताह के वक्त को ध्यान में रखते हुए न्याय के हित में मुजरिमों– पवन गुप्ता, विनय शर्मा, मुकेश और अक्षय को फांसी पर चढ़ाने के लिए कृपया नई तारीख मुकर्र की जाए।

निचली अदालत द्वारा सात जनवरी को जारी किए गए मौत के वारंट पर 31 जनवरी को अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी गई थी। इस तरह मुजरिमों को दो सप्ताह में दूसरी बात राहत मिली थी। पहले इन मुजरिमों को फांसी पर चढ़ाने की तारीख 22 जनवरी तय की गई थी जिसे अदालत ने 17 जनवरी को एक फरवरी के लिए स्थगित कर दिया। 16 दिसंबर, 2012 की रात को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 साल की फिजियोथेरेपी इंटर्न के साथ सामूहिक बलात्कार के साथ ही उस पर नृशंस हमला किया गया था। उसने सिंगापुर की एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...