back to top

प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज का 420वां प्रकाश पर्व का दूसरा दिन
लखनऊ। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज का 420वां प्रकाश पर्व सिख सेवक जत्थे एवं श्री गुरु सिंह सभा के सहयोग से ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिण्डोला लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रात: के दीवान में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत गत वर्ष रखे गए सहज पाठों (धीमी गति से किए गए पाठ) की समाप्ति के उपरांत मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखजिंदर सिंह ने कथा व्याख्यान किया।
सायं का दीवान 6:15 बजे श्री रहिरास साहिब के पाठ से आरम्भ हुआ जो रात 10:30 बजे तक चला जिसमें हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह ने शब्द कीर्तन गायन एवं समूह संगत को नाम सिमरन करवाया उसके उपरांत के.के.एन.एस गुरमत संगीत एकेडमी एवं सिमरन साधना परिवार के बच्चों ने शब्द कीर्तन गायन कर समूह साथ संगत को निहाल किया। विशेष रूप से पधारे रागी तथा भाई हरभेज सिंह जी वडाला हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब ने बाणी गुरु गुरु है वाणी विच वाणी अमृत सारे वाणी कहे सेवक जनि माने पर तक गुरु निस्तारे… गायन कर साथ संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया। समाप्ति के उपरान्त दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा गुरू का लंगर समूह संगत में वितरित किया गया।
4 सितम्बर को प्रात: 5.00 बजे से शबद चौकी, कीर्तन के कार्यक्रम से आरम्भ होगा जो दोपहर 3:00 तक चलेगा जिसमें रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी अमृतमयी पवित्र आसा दी वार का शबद कीर्तन गायन करेंगे विशेष रूप से पधारे आगे जत्था भाई हरभेज सिंह जी वडाला हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब एवं भाई गुरमीत सिंह गुरुद्वारा आशियाना वाले शब्द कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल करेंगे मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी गुरजिंदर सिंह जी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी का व्याख्यान करेंगे। माता गुजरी सत्संग सभा एवं सिमरन साधना परिवार के बच्चे भी शबद कीर्तन गायन करेंगे। दीवान की समाप्ति के उपरान्त गुरू का लंगर समूह संगत में वितरित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा

लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...