back to top

एनआईए ने पश्चिम बंगाल से आतंकी संगठनों से संबंधों के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

कोलकाता । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक युवक को आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने युवक को आतंकवादी संबंधों के संदेह में शुक्रवार सुबह जिले के सुजापुर इलाके से पकड़ा था। अधिकारी ने बताया, गिरफ्तार युवक की पहचान लुधियाना निवासी जनीसुर आलम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े जाने से पहले उसे स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया था।

 ⁠
केंद्रीय जांच एजेंसी के एक सूत्र ने बताया, पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।सूत्र ने यह भी संकेत दिया कि युवक के अपराध और तोड़फोड़ से जुड़ी कई घटनाओं से जुड़े होने का संदेह है।उन्होंने कहा, हमें अभी यह पता लगाना बाकी है कि उसका दिल्ली विस्फोट से कोई सीधा संबंध है या नहीं। उसके पास से डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। सरकार ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को आतंकवादी घटना करार दिया है।एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विस्फोट के बाद एनआईए ने बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम स्थित प्रवासी मजदूर मोइनुल हसन के घर पर छापा मारा था।

एनआईए सूत्र ने बताया, हसन ने दिल्ली और मुंबई में बीच-बीच में काम किया था और दिल्ली में रहने के दौरान वह एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ रहता था और माना जाता है कि वह उसके साथ लंबे समय तक संपर्क में रहा।केंद्रीय जांच एजेंसी के जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उस दौरान हसन का चरमपंथी संगठनों के सदस्यों से कोई संबंध था या क्या वह उत्तर दिनाजपुर से गिरफ्तार किए गए युवक के संपर्क में था।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...