back to top

विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य 5 फरवरी को लेंगे शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह 5 फरवरी को शपथ दिलाएंगे। परिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह तिलक हॉल में सुबह 11 बजे होगा।

बता दें कि पहले शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 4 फरवरी को होना था, लेकिन कुछ वजहों इसे इसको एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। सिंह ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को कहा गया है कि वे अपने निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र सहित सुबह 10.30 बजे तक पहुंच जाये, जिससे शपथ से पहले की सभी औपचारिकता पूरी की जा सकें।

सनद रहे कि यूपी विधान परिषद की 12 सीटों के लिए नामांकन करने वाले भाजपा के 10 व समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमे भाजपा की तरफ से उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण आचार्य, महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, अरविंद कुमार शर्मा और सलिल विश्नोई विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सपा के अहमद हसन और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इनमे से कुंवर मानवेन्द्र सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीते रविवार को राजभवन में को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति की शपथ दिलाई। विधान परिषद के सभापति समाजवादी पार्टी के रमेश यादव का 30 जनवरी को कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली हो गया था।

RELATED ARTICLES

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...