back to top

कोहली की मदद पर न्यूजीलैंड की आलोचना, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ने जताई आपत्ति

मुंबई। पूरा क्रिकेट जगत जब विराट कोहली के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50वें शतक की सराहना कर रहा है तब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व थे गेंदबाज साइमन ओ डोनेल ने विश्व कप सेमी फाइनल के दौरान ऐंठन से जूझ रहे इस स्टार भारतीय बल्लेबाज की मदद करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम की कड़ी आलोचना की है।

कोहली ने बुधवार को खेले गए इस मैच में पांव में ऐंठन के बावजूद 113 गेंद पर 117 रन बनाए थे। कोहली जब ऐंठन से जूझ रहे थे तब न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी उनकी मदद के लिए पहुंचे थे जिस पर ओ डोनेल ने आपत्ति जताई है। भारत में यह मैच 70 रन से जीत कर फाइनल में जगह बनाई। ओ डोनेल ने सेन रेडियो से कहा, मुझे कल रात सेमीफाइनल के दौरान कुछ चीजों को लेकर आपत्ति है। विराट कोहली जब ऐंठन से परेशान थे और भारतीय टीम 400 रन बनाने की तरफ बढ़ रही थी, उस समय न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी उनकी मदद करने के लिए पहुंचे।

उन्होंने कहा, विराट कोहली जब ऐंठन से जूझ रहा था तब आप उनकी मदद के लिए क्यों पहुंचे। जबकि उनकी टीम तब 400 रन बनाने की तरफ बढ़ रही थी। विश्व कप सेमी फाइनल जैसे मैच में खेल भावना नियमों के तहत ही दिखानी चाहिए। विराट कोहली आपके देश को नुकसान पहुंचा रहा था और आप उसकी मदद के लिए आगे बढ़ रहे थे।

ऑस्टेलिया के इस क्रिकेटर ने कहा, किसी बात की परवाह मत करो। विराट कोहली जब ऐंठन से परेशान था तब आपको किसी भी परिस्थिति में उनके 20 मीटर के दायरे में नहीं जाना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...