back to top

न्यूजीलैंड ने टी20 श्रृंखला में भी बांग्लादेश का साफ किया सूपड़ा

ऑकलैंड। फिन एलेन के तूफानी अर्धशतक और मार्टिन गुप्टिल के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 65 रन से करारी शिकस्त देकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

बारिश के कारण यह मैच 10-10 ओवरों का कर दिया जिसमें पावरप्ले तीन ओवर का था और एक गेंदबाज को दो दो ओवर करने थे। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 10 ओवर में चार विकेट पर 141 रन ठोक दिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 9.3 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 66 रन से और दूसरा मैच 28 रन से जीता था। फिन एलेन ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए।

उन्होंने गुप्टिल (19 गेंदों पर 44, एक चौका, पांच छक्के) के साथ केवल 5.4 ओवर में 85 रन जोड़ दिए थे। एलेन ने मात्र 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला पचासा है। ग्लेन फिलिप ने दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए जबकि डेरेल मिचेल ने 11 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश ने इसके जवाब में टिम साउदी (15 रन देकर तीन) के पहले ओवर में सौम्य सरकार (10) और कप्तान लिट्टन दास (शून्य) के विकेट गंवा दिए।

इसके बाद लेग स्पिनर टॉड एस्टल (13 रन देकर चार विकेट) पर लंबे शॉट लगाने के प्रयास में बांग्लादेश के बल्लेबाज पवेलियन लौटे। बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें सरकार के अलावा सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (19) और मोसादेक हुसैन (13) शामिल हैं। इससे पहले मैच स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण आखिर में रात नौ बजे टॉस संभव हो पाया। न्यूजीलैंड ने वनडे श्रृंखला में भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...