back to top

श्रीराम भजनों संग नव संवत्सर का स्वागत

सात दिवसीय भजन कार्यशाला का समापन

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय आॅनलाइन भजन कार्यशाला का समापन बुधवार को नव संवत्सर के पावन अवसर पर श्रीराम भजनों की मधुर स्वर-लहरी के बीच अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय संगीत संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मृति त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में 42 प्रतिभागियों ने सात दिनों तक भोजपुरी, मैथिली एवं बुंदेली लोक भाषाओं की पारम्परिक धुनों पर आधारित भजनों का सघन प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही संत रविदास, कबीर, गुरु नानक एवं मीराबाई की रचनाओं के माध्यम से रामभक्ति की विविध धाराओं से परिचित हुए।
संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन सत्र में प्रतिभागियों ने सीखे गए भजनों की सराहनीय प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में चैती घर-घर बाजत बधईया हो रामा, अवधपुरी बाजे आज बधैया, भोजपुरी विवाह गीत सुख नाहीं कहीं जैसन ससुररिया में, मैथिली भजन भजु रघुबर श्याम युगल चरना, संत रैदास का अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी, मीराबाई का मेरो मन रामहि राम रटै, अब तुम दया करो श्रीराम जी, जनकपुर का विवाह गीत मंगल आजु जनकपुर अति मनभावन हे, गुरु नानक का अपने राम का गुन गाऊं, कबीर का मन राम सुमिर पछताएगा, गुरु कृपा जन पायो मेरे भाई तथा बुंदेली भजन मोरे जनक राज के धाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
कार्यशाला के प्रतिभागी कलाकारों में अर्चना गुप्ता, देवेश्वरी पंवार, प्रतिमा मिश्रा, वीना सक्सेना, अलका चतुवेर्दी, निधि निगम, अपर्णा सिंह, कुमकुम मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, आभा दीक्षित, सुषमा प्रकाश, रीता पाण्डेय, अनुज श्रीवास्तव, नीलिमा सिंह, रत्ना शुक्ला, सीमा अग्रवाल, रमा अग्निहोत्री, बबिता साहू, प्रतिमा वर्मा, प्रीति चतुवेर्दी, ज्योति श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, नीरा मिश्रा, सोनी घिल्डियाल, रोशनी केशरी, आभा मिश्रा, संगीता दुबे, मीना मिश्रा, पूर्णिमा धर्मेश कानूनगो, अनीता कुमारी, रंजना शंकर, सरिता अग्रवाल, रंजना दुबे, मधु माथुर, प्रतिमा अग्रवाल, तृप्ति सेन, गोपाली चन्द्रा, शिखा श्रीवास्तव एवं राशि श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...