back to top

महिलाओं-बच्चियों में असुरक्षा की भावना को खत्म करें नये आईपीएस : राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों से कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों में असुरक्षा की भावना को खत्म करने का माहौल बनायें, जिससे कि बेटियां बेधड़क होकर कहीं आ जा सकें और माता-पिता को चिंता भी न रहे। व्यावहारिक ज्ञान व प्रशिक्षण आपको फील्ड में ही मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आप लोग गांव के बच्चों से मिलें और उन्हें मित्र बनायें। ये बच्चे गांव में होने वाली हर घटनाओं के बारे में आपको सूचित करते रहेंगे और आपके बड़े काम आयेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता में मित्र की तरह होनी चाहिए। आप सदैव जनता के प्रति संवेदनशील रहें।

राज्यपाल ने राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के 72वें बैच के ट्रेनी अधिकारियों ने भेंट की। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) सुजान वीर सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एसएन तरडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों से कहा कि टीबी ग्रस्त बच्चों को खुद गोद लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बच्चा जब ठीक होगा तो आपको भी संतुष्टि मिलेगी। इस बारे में जिलाधिकारी से समन्वय कर स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग भी ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में बाल विवाह कतई न होने दें, क्योंकि यह एक सामाजिक बुराई है। एक सभ्य समाज के लिए इसका सभी को विरोध करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से काम करें।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...