back to top

ईरान युद्ध में नेतन्याहू की रणनीति … राजनीतिक लाभ और बढ़ते जोखिम

सिडनी । बेंजामिन नेतन्याहू के लिए ईरान के साथ जारी युद्ध सैन्य कार्वाई से कहीं अधिक एक रणनीतिक और राजनीतिक दांव बन गया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष का यह दूसरा महीना है और शुरूआती सफलताओं के बावजूद अब इसकी दिशा जटिल होती जा रही है। विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के बीच रणनीतिक मतभेद इस स्थिति का एक प्रमुख कारण हैं।

अमेरिका लंबे समय से फारस की खाड़ी में संतुलन बनाए रखने की नीति पर चलता रहा है, जो 1980 के कार्टर सिद्धांतै पर आधारित है। इस नीति का उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना और तेल आपूर्ति को सुरक्षित रखना रहा है। इसी कारण, अमेरिका ने दशकों तक ईरान को खतरा मानने के बावजूद उसके खिलाफ प्रत्यक्ष बड़े सैन्य अभियान से परहेज किया। इसके विपरीत, इजराइल के लिए ईरान एक प्रत्यक्ष सुरक्षा चुनौती है।

ईरान तथाकथित एक्सिस आफ रेजिस्टेंसै का प्रमुख हिस्सा है, जिसमें सीरिया,हिजबुल्ला, हूती और हमास जैसे समूह शामिल हैं। ये समूह इजराइल के खिलाफ प्रतिरोध को समर्थन देते रहे हैं। अक्टूबर 2023 में हमास के हमलों के बाद नेतन्याहू सरकार ने अपनी उस रणनीति को तेज किया, जिसके तहत दुश्मन की सैन्य और नेतृत्व क्षमता को लगातार कमजोर किया जाता है।

इजराइल ने इसी रणनीति के तहत हमास और हिजÞ्बुल्ला पर कड़े हमले किए और अब वह ईरान को भी निशाना बना रहा है। इसमें शीर्ष नेताओं की हत्या और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना शामिल है। इस रणनीति से अल्पकालिक सैन्य सफलता तो मिल रही है, लेकिन इसके मानवीय और कूटनीतिक
दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। यह युद्ध नेतन्याहू के लिए घरेलू राजनीति में भी अहम है।

आगामी चुनावों से पहले वह खुद को मजबूत नेता के रूप में पेश कर सकते हैं, खासकर 2023 के हमास हमलों से छवि को हुए नुकसान के बाद। यदि वह यह दिखाने में सफल रहते हैं कि उनकी सरकार ने इजराइल के दुश्मनों को कमजोर किया है, तो इससे उन्हें चुनावी लाभ मिल सकता है। हालांकि, इसके साथ कई जोखिम भी जुड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल के समर्थन में गिरावट आई है, खासकर अमेरिका और यूरोप में। इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य और आर्थिक सहायता उसकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, और इसमें कमी आने से उसकी स्थिति कमजोर हो सकती है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में जारी जांच भी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही इजराइल और अमेरिका ने ईरान और उसके सहयोगियों को सैन्य रूप से कमजोर किया हो, लेकिन इन पक्षों के लिए केवल अस्तित्व बनाए रखना भी एक तरह की जीत है। इससे भविष्य में और अधिक कठोर नेतृत्व उभर सकता है और संघर्ष और तेज हो सकता है। कुल मिलाकर, नेतन्याहू की रणनीति उन्हें अल्पकालिक राजनीतिक लाभ दे सकती है, लेकिन इससे इजराइल की दीर्घकालिक सुरक्षा स्थिति अधिक जटिल और जोखिमपूर्ण होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल के समर्थन में गिरावट आना भी उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

RELATED ARTICLES

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

राजनीतिक कचरा हटा, तो मिली स्वच्छता की नई पहचान: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...

आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्योगिक परिषद के बीच हुआ समझौता, स्थानीय किसान होंगे लाभान्वित

देहरादून। वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...