back to top

नेपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सागरमाथा संवाद के लिए किया आमंत्रित

काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने शुक्रवार को कहा है कि उनके देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसका आयोजन इस वर्ष अप्रैल में किया जाएगा।

विदेश मंत्री ने बताया कि सागरमाथा संवाद फोरम में वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नेपाल के दौरे पर गए भारतीय संवाददाताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा सागरमाथा संबाद का आयोजन दो से चार अप्रैल के बीच किया जाएगा। इसका विषय जलवायु परिवर्तन, पर्वत एवं मानवता का भविष्य होगा।

ग्यावली ने बताया, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है और इसकी पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दक्षेस देशों के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है और इन सभी क्षेत्रीय नेताओं की मेजबानी कर नेपाल को प्रसन्नता होगी ताकि क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न चनौतियों पर वे सब एक दूसरे के साथ चर्चा कर सकें।

ग्यावली ने बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) के नाम पर इस कार्यक्रम का नाम सागरमाथा संबाद रिपीट सागरमाथा संवाद रखा गया है जो दोस्ती का प्रतीक है। नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया कि इस संबाद का मुख्य उद्देश्य जलवायु संकट और इसके दुष्प्रभाव से निपटने के लिए राजनीतिक नेताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति को बढ़ावा देने के लिए आपस में एक आम सहमति बनाना है। दक्षेस देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...