back to top

पत्थरबाजों को न नौकरी न पासपोर्ट

जम्मू। कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर टूट चुकी है। अलगाववाद के दिन लद चुके हैं। लेकिन देश विरोधी तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे देशद्रोहियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं है। देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों पर नकेल कसने के लिए एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि देश के खिलाफ नारेबाजी और पत्थरबाजी करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं ऐसे लोग पासपोर्ट सेवा का भी लाभ नहीं उठा सकेंगे। सीआईडी ने सभी इकाइयों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आपराधिक जांच विभाग, विशेष शाखा-कश्मीर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देशित किया जाता है कि  पासपोर्ट सेवा या अन्य किसी सेवा से संबंधित सत्यापन के दौरान कानून और व्यवस्था, पथराव के मामलों और अन्य अपराधों में संलिप्तता को विशेष रूप से देखा जाए।

स्थानीय पुलिस थाने के रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि होनी चाहिए। डिजिटल साक्ष्य जैसे सीसीटीवी फुटेज, फोटो, वीडियो और आडियो पुलिस के रिकॉर्ड में उपलब्ध क्लिप, क्वाडकॉप्टर इमेज को भी खंगाल जाए। ऐसे किसी भी मामले में शामिल होने पर स्वीकृत देने से इनकार किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...