नाम से नहीं, कर्म से है नेहरू की पहचान, राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नाम से नहीं, पंडित नेहरू की पहचान उनके कर्म से है।

राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम परिवर्तन से जुड़े एक संवाददाता के सवाल पर यह बात कही। उल्लेखनीय है कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल कर अब इसे प्रधानमंत्री मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है।

इसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को गलत ठहराना, बदनाम करना और नष्ट करना है।

यह खबर भी पढ़े—गुलाम नबी आजाद बोले- भारतीय मुसलमान पहले हिंदू ही थे, इस्लाम से भी पुराना है हिन्दू धर्म

RELATED ARTICLES

ट्रंप के सकारात्मक रुख पर बोले पीएम मोदी- मैं बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल निष्कर्ष...

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे। इस दौरान...

अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता की सफलता की उम्मीद से शेयर मार्केट में उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के बाद कि उन्हें ‘विश्वास’ है कि भारत के साथ व्यापार वार्ता के ‘सफल समापन’ में...