back to top

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी नेहा कक्कड़

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। इस बार तो उन्होंने जो कीर्तिमान बनाया है, उसके लिए आप भी उन पर नाज करेंगे। जी हां, नेहा कक्कड़ ने दुनियाभर के सिंगरों को इस खास मामले में पीछे छोड़ दिया है।

इसके साथ ही नेहा अब इंटरनैशनल स्टार भी बन गई हैं क्योंकि अब दुनियाभर में लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। जी हां, आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ दुनियाभर में यूट्यूब पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फीमेल आर्टिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनसे पहले सिर्फ अमेरिकन रैपर कार्डी बी हैं। इस सूची में नेहा के अलावा कोई भारतीय फीमेल आर्टिस्ट शामिल नहीं है।

हाल ही में हुए इस सर्वे के मुताबिक जहां कार्डी बी को कुल 4.8 बिलियन दर्शकों ने यूट्यूब पर सर्च किया है। वहीं, नेहा कक्कड़ को 4.5 बिलियन दर्शकों ने खोजा है। सबसे अहम बात यह है कि इस मामले में नेहा ने एक से बड़ी एक हस्ती को पीछे छोड़ा है।

इनमें कोलंबियन सिंगर केरोल जी साउथ कोरियन गर्ल ग्रुप ब्लैक पिंक, अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रेंडे, ब्राजील की सिंगर मरीलिया मेंडोंका जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस सूची में दूसरा स्थान पाकर नेहा भी काफी खुश हैं। नेहा ने इंस्टा के जरिए इसकी जानकारी देते हुए अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है।

नेहा की बात करें तो इंडियन आइडल 6 में वह प्रतियोगी के रूप में आई थीं। आज वह इस शो की जज बनती हैं। देश में सिंगिंग के क्षेत्र में वह इस समय सबसे आगे निकलती दिख रही हैं। आज स्थिति यह है कि लगभग सभी टीवी चैनल सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए नेहा को जज के रूप में रखना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...