back to top

नीट ऑनलाइन कोचिंग विद्यार्थियों का हमेशा साथी बने रहेंगे

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से इस साल मार्च में लागू लॉकडाउन साक्षी शर्मा के लिए किसी झटके से कम नहीं था क्योंकि जब वह चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रही थीं, तभी कोचिंग और स्कूल अचानक बंद हो गए जिससे उनकी यह चिंता बढ़ गई कि अब उन्हें परीक्षा देने के लिए एक साल इंतजार करना पड़ेगा।

हालांकि, लॉकडाउन के कुछ दिनों बाद ही शर्मा और उनके दोस्तों को ऑनलाइन कक्षाओं के रूप में विकल्प मिला और जिसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह न केवल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सर्वकालिक मित्र रहेगी बल्कि कोविड-19 की वजह से बनी नई सामान्य स्थिति में भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।

चंडीगढ़ की रहने वाली शर्मा ने कहा, यह (लॉकडाउन) झटके की तरह आया…मुझे और मेरे जैसे अन्य विद्यार्थियों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। हम परीक्षा की तैयारी के बीच में थे और ऐसे में साल बर्बाद होने के बारे में सोचना भी भयावह था, लेकिन मैंने और मेरे दोस्तों ने तुरंत अपना ध्यान ऑनलाइन कोचिंग पर केंद्रित किया और सितंबर तक हम परीक्षा के लिए तैयार थे।

शर्मा ने एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूर्व में तीन मई और 26 जुलाई को स्थगित हो चुकी नीट की परीक्षा 13 सितंबर को दी जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने किया। शिक्षा उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद ऑनलाइन कक्षाओं में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गुनात्मक वृद्धि हुई है और यह परिपाटी आगे भी जारी रहेगी।

प्रमुख ऑनलाइन कोचिंग संस्थान नीटप्रेप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल गुप्ता ने कहा, कोरोना वायरस की महामारी की वजह से कई क्षेत्र में ठहराव आ गया था और विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में फंस गए। ऐसे में उनके पास ऑनलाइन अध्ययन के अलावा कोई विकल्प नहीं था जो लॉकडाउन के बावजूद प्रभावित नहीं हुआ था। गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई करना चाहते थे ताकि साल बर्बाद नहीं हो लेकिन साथ ही उन्हें सामान्य कक्षाओं में संक्रमण का भी खतरा था।

उन्होंने कहा, इसकी वजह से ऑनलाइन कक्षाओं में अचानक से तेजी आई क्योंकि यहां विद्यार्थियों को मास्क पहनने या सामाजिक दूरी बनाए रखने की चिंता नहीं थी। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि भविष्य ऑनलाइन पढ़ाई का है और कोचिंग संस्थानों को अपना अस्तित्व बनाए रखना है तो उन्हें इस पर विचार करना होगा। जनकपुरी स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर अनिल दहाल ने कहा, कोविड-19 लॉकडाउन जैसी स्थिति से आमूल चूल परिवर्तन आया है। समय बचाने, विस्तृत सामग्री और शिक्षकों की वृहद उपलब्धता से विद्यार्थियों का आकर्षण ऑनलाइन कोचिंग की ओर बढ़ा है।

मेडिकल चिकित्सा पर करीब से नजर रखने वाले दहाल ने कहा, अगर पारंपरिक कोचिंग संस्थान अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प देना होगा। जयपुर स्थित जेके लक्ष्मीपति विश्वविद्यालय के कुलपति आरएल रैना ने कहा कि ऑनलाइन कोचिंग से देश का राजस्व बढ़ा है। उन्होंने बताया कि भारत का ऑनलाइन शिक्षा का बाजार वर्ष 2018 में 39 अरब रुपये का था, जिसके वर्ष 2024 में 360.3 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...