back to top

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ने की जरूरत : हर्षवर्द्धन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने ईट राइट इंडिया मूवमेंट के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की तरफ बढ़ने पर जोर दिया और अन्य संबंधित मंत्रालयों से अपील की कि साझा उद्देश्य और रणनीति तय करने के लिए साझा मंच बनाएं।

हर्षवर्द्धन ने, ईट राइट इंडिया मूवमेंट के विजन 2050 को हासिल करने के लिए सरकार की तरफ से संपूर्ण रूख अपनाने के उद्देश्य से आयोजित एफएसएसएआई और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतर मंत्रालई बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने भारत में खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों के आर्थिक बोझ का संज्ञान लिया, जो करीब 15 अरब डॉलर है।

बयान के अनुसार, हर्षवर्द्धन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की तरफ बढऩे के लिए संबंधित मंत्रालयों को एकजुट होना चाहिए ताकि साझा मंच बनाकर साझा लक्ष्य और रणनीति बनाई जा सके और उसी मुताबिक उनके कार्यों में समन्वय लाया जा सके।

उन्होंने कहा, विभिन्न मंत्रालय प्राथमिक उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, नष्ट होने के सिलसिले में उनका नियमितीकरण और साफ-सफाई एवं उपभोग को लेकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। केवल तभी ईट राइट इंडिया सही मायने में आंदोलन होगा। इससे जुड़े अन्य मंत्रालय — महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और खाद्य तथा मत्स्यपालन मंत्रालय हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...