back to top

राज्यसभा में राजग को मिला बहुमत, 6 नामांकित सदस्यों ने दिया समर्थन

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास छह नामांकित सदस्यों के समर्थन के साथ राज्यसभा में साधारण बहुमत है, जिससे पार्टी को वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे प्रमुख विधेयकों को पारित कराने में मदद मिल सकती है।

हाल में संपन्न राज्यसभा उपचुनाव के बाद संसद के ऊपरी सदन में सदस्यों की संख्या 234 हो गई है, जिसमें भाजपा के पास अपने 96 सदस्य हैं। राजग के सदस्यों की संख्या 113 है। आम तौर पर सरकार के पक्ष में वोट डालने वाले छह नामांकित सदस्यों के साथ राजग का संख्या बल बढ़कर 119 हो जाता है, जो बहुमत के मौजूदा आंकड़े 117 से दो अधिक है।

ऊपरी सदन में कांग्रेस के 27 सदस्य, जबकि उसके सहयोगी दलों के 58 सदस्य हैं, जिससे राज्यसभा में विपक्षी गठबंधन के कुल सदस्यों की संख्या 85 है।राज्यसभा में सदस्यों की बड़ी संख्या वाली अन्य पार्टियों में वाईएसआर कांग्रेस के पास 9 और बीजू जनता दल (बीजद) के पास 7 सदस्य हैं। अन्नाद्रमुक के पास 4 सदस्य, 3 निर्दलीय और अन्य सांसद उन छोटे दलों के हैं, जो कांग्रेस या भाजपा किसी के भी गठबंधन में शामिल नहीं हैं।

ऊपरी सदन में जम्मू-कश्मीर की 4 सीट रिक्त हैं, क्योंकि केंद्र-शासित प्रदेश को अभी तक अपनी पहली विधानसभा नहीं मिली है। सदन में कुल 11 सीट रिक्त हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर की 4, आंध्र प्रदेश की 4, 4 नामांकित सदस्य और ओडिशा की 1 सीट शामिल है। वाईएसआर कांग्रेस के 2 सदस्यों और बीजद के 1 सदस्य ने हाल में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। बीजद सदस्य सुजीत कुमार इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए, जिसके इस सीट पर उपचुनाव जीतने की संभावना है।

वाईएसआर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले 2 सदस्यों-एम वेंकटरमण राव और बी मस्तान राव के आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) में शामिल होने की संभावना है, जो भाजपा की सहयोगी दल है। राज्यसभा में भाजपा के सहयोगियों में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), जनता दल-सेक्यूलर (जद-एस), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), शिवसेना, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), नेशनल पीपुल्स पार्टी, पीएमके, तमिल मनीला कांग्रेस और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...