back to top

नौसेना के जहाज ने उत्तरी केरल में समुद्र में पांच मछुआरों को डूबने से बचाया

कोच्चि। उत्तर केरल में सोमवार को नौसेना के एक जहाज ने पांच मछुआरों को डूबने से बचाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नौसेना के जहाज आईएनएस शारदा ने एत्तिकुलम  बंदरगाह के उत्तर पश्चिम में करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर पांच मछुआरों को तैरते देखा जिनकी मछली पकडऩे की नौका एफवी ओंकारम डूब गई थी।

विज्ञप्ति के अनुसार दो मछुआरों को मामूली चोट लगी

जहाज ने उन सभी को बचा लिया। विज्ञप्ति के अनुसार दो मछुआरों को मामूली चोट लगी और चिकित्सा दल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद जहाज इन पांचों को लेकर कोच्चि की ओर बढ़ चला। मछुआरों ने बताया कि वे सोमवार को सुबह चार बजे कासरगोड के चेरूवतुर से निकले थे। कुछ ही समय बाद पानी उनकी नौका में घुसने लगा । बहुत ज्यादा पानी घुस जाने से उनकी नौका डूब गई। वे लोग सुबह साढ़े छह बजे से लेकर बचाए जाने तक पानी में तैरते रहे। वे मोबाइल रेंज से दूर चले गए थे और अन्य नौकाओं से भी मदद मांगने में असमर्थ थे। नौका के मालिक समेत सभी मछुआरे कासरगोड के कंजनघाड के हैं। नौसेना के अनुसार इन मछुआरों के रिश्तेदारों और त्रिक्कारिपुर में स्थानीय तटीय पुलिस को सूचना देने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...