back to top

नौशाद सम्मान संगीतकार मिठुन व गायिका प्रतिभा बघेल को

अवध फेस्टिवल में प्रतिभा संग होंगी अदिति राय और दुबई की गजल गायिका साक्षी तनेजा
23 फरवरी को छावनी में सजेगी महफिल
लखनऊ। मशहूर संगीतकार मिठुन शर्मा और गायिका प्रतिभा सिंह बघेल को 23 फरवरी को नौशाद सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। छावनी के 11 जीआरसी पुनीत दत्त आॅडिटोरियम में 23 को शाम छह बजे होने वाले अवध फेस्टिवल के इस आयोजन में प्रतिभा बघेल के संग दुबई की गजल गायिका साक्षी तनेजा गजलों की सुरीली महफिल भी सजाएंगी। कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर मध्य कमान क चीफ आॅफ स्टाफ और अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
हुनर क्रियेशन्स एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अवध फेस्टिवल श्रृंखला के इस कार्यक्रम के बारे में संयोजक जफर नबी ने बताया कि ये सम्मान फिल्म उद्योग में यादगार संगीत देने वाले लखनऊ के मशहूर संगीतकार नौशाद के नाम पर दिये जाते हैं। एसोसिएशन ने नौशाद सम्मान गदर-2 फेम संगीतकार मिठुन शर्मा को पहले ही अवार्ड घोषित कर रखा था। अब उनके साथ प्रख्यात गायिका प्रतिभा सिंह बघेल को भी ये सम्मान प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन इससे पहले सरोदवादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम, तलत अजीज, अनूप जलोटा, राधिका चोपड़ा और सोनम कालरा जैसे कई विश्वविख्यात कलाकारों को सम्मानित कर चुका है। उन्होंने बताया कि इस शाम कथक की विविधता भरी प्रस्तुति होगी।
प्रतिभा बघेल हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और गजलों के साथ-साथ बॉलीवुड गानों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। गायिका अदिति राय भी हर तरह की गायकी में माहिर हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित दुबई की युवा गजल गायिका साक्षी तनेजा पहली बार लखनऊ में प्रस्तुति देंगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महोत्सव : गोमती तट पर दिखा लोक संस्कृतियों का विहंगम दृश्य

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव द्वितीय दिवस लखनऊ। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड महोत्सव में कतारबद्ध लगे स्टाल तथा सुंदर ढंग से की गई सजावट, भव्य...

महोत्सव : पुराने दाम पर मिल रही अल्मोड़ा की बाल मिठाई

उत्तराखंड महोत्सव में सजे स्टॉल, 600 रुपये किलो मिल रही बाल मिठाई लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में...

थ्रस्ट थियेटर अब कहलायेगा पद्मश्री राज बिसारिया प्रेक्षागृह

बीएनए में अब अल्पकालिक पाठ्यक्रमों की भी होगी पढ़ाई लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी की कार्यकारी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब...

उत्तर प्रदेश में यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को दृढ़ता दे रहा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 

लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या और वाराणसी में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बूथ स्थापित किए  लखनऊ: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल...

लाल किला के पास कार धमाके में 8 की मौत, कई घायल

पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गयादिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने के बाद पूरे देश...

उत्तराखंड महोत्सव : गोमती तट पर दिखा लोक संस्कृतियों का विहंगम दृश्य

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव द्वितीय दिवस लखनऊ। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड महोत्सव में कतारबद्ध लगे स्टाल तथा सुंदर ढंग से की गई सजावट, भव्य...

महोत्सव : पुराने दाम पर मिल रही अल्मोड़ा की बाल मिठाई

उत्तराखंड महोत्सव में सजे स्टॉल, 600 रुपये किलो मिल रही बाल मिठाई लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में...

थ्रस्ट थियेटर अब कहलायेगा पद्मश्री राज बिसारिया प्रेक्षागृह

बीएनए में अब अल्पकालिक पाठ्यक्रमों की भी होगी पढ़ाई लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी की कार्यकारी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब...

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आगाज 19 से

वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ 'हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव' का 2025 का भूमिपूजन लखनऊ। लखनऊ के बहुप्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 'हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव-2025' की प्रतीक्षा खत्म...